{"_id":"67324cde16e11c5665012dc3","slug":"when-the-fog-increased-i-started-shivering-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-127101-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोहरा बढ़ा तो होने लगी सिहरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोहरा बढ़ा तो होने लगी सिहरन
Mon, 11 Nov 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में दो दिन से कोहरा है, इस कारण ठंड का अहसास होने लगा है। धूप की असर कम होने के कारण सुबह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को हॉफ जैकेट पहनना पड़ रहा है, जबकि रात में यात्रा करने वाले लोगों को ठंड से बचने की पूरी तैयारी करनी पड़ रही है।
जिले में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस कारण कुछ स्थानों पर सुबह वाहनों की रफ्तार भी कम रही, क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार दृष्यता 300 मीटर से कम हो गई थी। सुबह कोहरा के कारण शहर के उद्यान पार्क एवं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में लोगों की संख्या कम रही। हालांकि, दोपहर बाद धूप हुई और मौसम खुशनुमा हो गया।
वैसे तो न्यूनतम व अधिकतम तापमान एक दिन पहले की अपेक्षा अधिक रहा, लेकिन धूप देर से होने के कारण सुबह ठंड का अहसास हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 31 एवं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे कोहरा बढ़ेगा और ठंड भी बढ़ेगी।