{"_id":"670327540ffbfef4a905682b","slug":"when-flood-recedes-erosion-crisis-on-dam-increases-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125284-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाढ़ हटी तो बांध पर बढ़ा कटान का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाढ़ हटी तो बांध पर बढ़ा कटान का संकट
Mon, 07 Oct 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागज तहसील क्षेत्र के ग्राम बडाहरा मे तेजी से कटान करती राप्ती नदी व कटान की रोकथाम मे मजद
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के नेबुआ उर्फ रमवापुर गांव के टोला बड़हरा के पास राप्ती नदी की कटान तेज हो गई है। गांव का मुख्य मार्ग कभी भी कटान की जद आ सकता है। हालांकि तहसील का प्रशासनिक अमला मुख्य मार्ग और बांध को बचाने की जद्दोजहद में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। शनिवार की देर रात तक एसडीएम, तहसीलदार और सिंचाई विभाग के लोग रोकथाम के कार्य में जुटे रहे।
क्षेत्र के नेबुआ उर्फ रमवापुर गांव के टोला कोहलचक उर्फ बड़हरा गांव राप्ती नदी के निकट बसा है। जहां बाढ़ का पानी हटने के बाद कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद कटान और तेजी से होने लगा। गांव में विद्युत सप्लाई के लिए लगा बिजली का पोल कट कर नदी में बह गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति भंग हो गई है। जिसकी सूचना पर एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को भयावह देख डुमरियागंज व भनवापुर ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों को भी मदद में उतार दिया।
गांव के रामबली, भगवानदीन, जवाहिर, झिनकू,वहाऊ, लवकुश आदि ने बताया कि नदी की कटान मुख्य मार्ग तक पहुंच गई है। अगर कटान नहीं रूका तो गांव का मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद हो सकता है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि कोहलचक बड़हरा गांव का मुख्य मार्ग, पुल और डुमरियागंज के बांध को कटान से बचाव को सभी कार्य तेजी से चल रहा है। मौके पर तहसील के कर्मियों के साथ सिंचाई विभाग के लोगों को मुस्तैद किया गया है। कटान स्थल पर बालू और गिट्टी भरी बोरी और लकड़ी का गठ्ठर लगाकर काबू पाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।