फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wheels of vehicles stopped due to dense fog, valley shivered with cold

Siddharthnagar News: घने कोहरे से थमे वाहनों के पहिये, ठंड से ठिठुरी तराई

Wed, 29 Jan 2025 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped due to dense fog, valley shivered with cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सुबह शाम छा रहा घना कोहरा लोगों को गलन भरी ठंड का अहसास करा रहा है, जबकि मौसम विभाग के अनुसार आगे भी माैसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इससे ठंड बरकरार रहेगी।
मंगलवार को सुबह छाए कोहरे से लोगाें को ठंड से राहत नहीं मिली। कोहरा के कारण वाहनों की रफ्तार कम हाे गई। पूरे दिन 12 से 15 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करती रही। मंगलवार की दोपहर सूर्य देव का दर्शन हुआ, लेकिन गलन भरी पछुआ हवा के चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

ठंड बरकरार होने से लोगों को पूरे दिन गर्म कपड़े पहनने पड़े। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव भी सेंकते नजर आए। शाम होते ही कोहरा छाने लगा। इससे शहर सहित कस्बों में सन्नाटा छाने लगा। पूरी रात कोहरा व पछुआ हवा चलने से सड़कों पर वाहनों का चलना कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी ठंड बरकरार रहेगी। पछुआ हवा के चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed