फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wheat procurement is in trouble due to shortage of sacks... Farmers are worried about weighing.

Siddharthnagar News: बोरी की कमी से गेहूं खरीद पर संकट... तौल के लिए किसान परेशान

Tue, 14 Apr 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement is in trouble due to shortage of sacks... Farmers are worried about weighing.
साधन सहकारी समिति परसा में हो रही गेहूं की खरीद। संवाद
सिद्धार्थनगर। मौसम के उतार-चढ़ाव और बाजार की नरमी के बीच सरकारी क्रय केंद्रों पर भी किसानों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। क्रय केंद्र तो सक्रिय हैं, लेकिन बोरी की कमी और फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य जटिलता किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। जिन किसानों का पंजीकरण हुआ है, उन्हें भी केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जब बोरा मिल जा रहा है, तभी खरीद हो पा रही है। बोरी कोटेदारों से ली जा रही है। ऐसे में जैसे-जैसे बोरी खाली होकर मिल रहा है। उसी हिसाब से तौल हो रही है। सोमवार को क्रय केंद्रों की पड़ताल की गई तो बोरे की कमी कई जगह नजर आई। वहीं, विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक 40 क्रय केंद्रों पर 3500 क्विंटल से अधिक की खरीद हुई है। जिले में कुल 67 क्रय केंद्र बने हैं।
विज्ञापन


13 दिन बाद मिला बोरा तो शुरू हुई खरीद
तुलसियापुर। क्षेत्र में बेमौसम बारिश और बोरे की उपलब्धता में देरी के कारण प्रभावित रही गेहूं खरीद प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ने लगी है। शासन के निर्देशानुसार बढ़नी ब्लाॅक के तीन गेहूं क्रय केंद्रों पर दो दिनों से खरीद कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गई। अब तक 245 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। बढ़नी ब्लाॅक में राजकीय क्रय केंद्र बढ़नी, बी पैक्स बैरिहवा और बी पैक्स परसा में गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। बोरे की उपलब्धता न होने के कारण 13 दिनों तक गेहूं खरीद कार्य शुरू नहीं हो पाया था। रविवार से बोला मिलने के बाद खरीद कार्य शुरू हुआ, जिसमें राजकीय क्रय केंद्र बढ़नी में 90 क्विंटल, बी पैक्स बैरिहवा में 65.50 क्विंटल और बी पैक्स परसा में 89 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। परसा केंद्र प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि शासन की ओर से 30 मार्च से खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बोरा ने होने के कारण गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जा रही है। जो सीधे उनके आधार लिंक बैंक खातों में पीएफएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। क्रय केंद्र पर खरीद कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसान टोल-फ्री नंबर पर करें शिकायत
राजकीय केंद्र प्रभारी व एसएमआई अरुण कुमार वर्मा ने किसानों से अपील की कि वे बिचौलियों से बचें और सीधे सरकारी क्रय केंद्र पर ही अपना गेहूं बेचें। यहां पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पारदर्शी तौल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी समस्या की स्थिति में किसान टोल-फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरी की कमी, खरीद में बाधा

शोहरतगढ़। किसानों से गेहूं खरीद के लिए जिले में तहसील और ब्लाॅक स्तर में गेहूं की खरीद के लिए क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन गेहूं की खरीद प्रकिया बहुत ही धीमी है। शोहरतगढ़ के महादेवा नानकार में स्थित सहकारी सीमित पर बनाए गए क्रय केंद्र पर अबतक 25 क्विंटल ही खरीद हो पाई है। इस केंद्र पर गेहूं की खरीद के 35 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। 15 सौ क्विंटल गेहूं का क्रय होना है। केंद्र पर 500 बोरी ही उपलब्ध है। क्षेत्र के नीबी दोहनी रमेश यादव, ज्ञान दास और सेमरा निवासी अनुरुद्ध चौधरी, राम धनी ने बताया केंद्र पर 500 बोरी उपलब्ध है। इससे 250 क्विंटल ही गेंहू की खरीद हो पाएगी। सचिव ज्वाला सिंह ने बताया कि सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू हुई है। अबतक 25 कुंटल खरीद हो चुकी है। बोरे की कमी की वजह से खरीद की गति धीमी है।

नहीं पहुंचा कांटा, कैसे हो खरीद
महदेवा बाजार। तहसील नौगढ़ के अंतर्गत संचालित बी पैक्स बेल्टीकर पर सचिव रामदरस यादव ने बताया कि 51 किसानों का पंजीकरण हो गया है। बोरे के संबंध में बताया कि 12 अप्रैल को तीन सौ बोरा आया है पर अभी तक नमी मापक यंत्र और तौल के लिए कांटा विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है, इसलिए क्रय केंद्र पर गेहूं का क्रय नहीं हो पा रही है। वहीं, बी पैक्स सोहांस सुमाली के सचिव कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र पर पांच सौ बोरा आया था, जिसमे लगभग तीन सौ बोरा गेंहू क्रय कर लिया गया है। बाकी का वजन हो रहा है।

210 क्विंटल की हुई खरीदारी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ ब्लॉक के खाद विभाग विपणन शाखा की ओर से संचालित गेहूं क्रय केंद्र नकथर पर खरीदारी की जा रही है। यहां पर अब तक कुल 210 क्विंटल की खरीदारी हुई है। केंद्र प्रभारी मृत्युंजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां 139 किसानों ने अपना गेहूं तौल कराने के लिए पंजीयन कराया है। वहीं, जोगिया ब्लॉक के राजकीय गेहूं क्रय केंद्र जम्हिरिया पर करीब 100 क्विंटल की खरीदारी हुई है। क्रय केंद्र प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि यहां पर 40 किसान ने अपना गेहूं तौल कराने के लिए पंजीयन कराया है।


गेहूं की तौल न होने से किसान परेशान
लोटन। ब्लाॅक लोटन के गेहूं क्रय केंद्रों पर संसाधनों की भारी कमी के चलते किसान अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हालात इतने खराब है कि अब तक खरीद की शुरुआत तक नहीं हो सकी है। बोरे, ई-पॉश मशीन और स्टैंसिल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में गेहूं की खरीद अधर में लटकी हुई है। 30 मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद व्यवस्था शुरुआती दिनों में ही पूरी तरह लड़खड़ाती नजर आ रही है, जो व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। सबसे बड़ी समस्या केंद्रों पर बुनियादी संसाधनों की कमी है। लोटन में दो क्रय केंद्र हैं, जिस पर बोरे सहित उपयोग में आने वाली सामन अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसके अलावा बोरों पर छाप लगाने के लिए स्टैंसिल का भी अभाव है, जिससे पारदर्शी खरीद प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पा रही। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इतनी बड़ी अव्यवस्थाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

लोटन ब्लॉक में दो क्रय केंद्र है, लेकिन अभी तक दोनों क्रय केंद्रों पर अब तक एक दाना भी गेहूं नहीं खरीदा गया है। गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन कराने वाले किसान रामप्रकाश, रविंद्र, सुशीला, मनोज सहित तमाम लोगों ने गेहूं क्रय केंद्रों पर जल्द तौल शुरू कराने की मांग की है। साधन सहकारी समिति बनियाडीह गेहूं केंद्र के प्रभारी सूरज चौरसिया ने बताया कि मुझे पाॅस मशीन व स्टैंसिल व बोरा न मिलने के कारण ऑनलाइन आवेदन करने वाले 60 किसानों की गेहूं खरीद अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है। जल्द शुरू होने का दावा किया। वहीं, साधन सहकारी समिति मुडिला अदाई गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मेरे वहां 50 लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं और तौल के लिए 300 बोरे भी मिले हैं। जल्द तौल शुरू हो जाएगी। क्रय केंद्र खुलना बहुत मायने नहीं रहता है, संसाधन जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed