{"_id":"61291fa78ebc3e7f4a0937ae","slug":"went-to-the-feast-returned-home-it-was-stolen-siddharthnagar-news-gkp406999877","type":"story","status":"publish","title_hn":"गए थे दावत में, घर लौटे तो हो चुकी थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गए थे दावत में, घर लौटे तो हो चुकी थी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गए थे दावत में, घर लौटे तो हो चुकी थी चोरी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के आर्यनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर शाम ही चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चुरा लिया। वारदात के कुछ घंटे पहले ही परिवार के सदस्य दावत के लिए गए थे। जब लौटे तो घर में चोरी हो चुकी थी। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के आर्यनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद याकूब की बेटी नौगढ़ तहसील के पीछे मकान में रहती हैं। याकूब के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम चार बजे वह परिवार के साथ बेटी के घर दावत पर चले गए थे। इस दौरान चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए और नकदी, आभूषण उठा ले गए। रात आठ बजे जब वह घर पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था और आलमारी का ताला टूटा था। अलमारी में रखे घर की महिलाओं के आभूषण चोर उठा ले गए।
उसके बाद पीड़ित ने सदर पुलिस को मामले की जानकारी देने के साथ ही शुक्रवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ सदर केडी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच करके मामले का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।