फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Went from being the life of the current contract employee

करंट लगने से संविदा कर्मचारी की जान गई

Sat, 18 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Went from being the life of the current contract employee
इटवा में संविदा कर्मचारी की मौत के बाद रोते-बिलखते पत्नी और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। फाल्ट दुरुस्त करते समय विद्युत आपूर्ति चालू होने से करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। घटना त्रिलोकपुर क्षेत्र के दुईपेड़उवा गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इटवा विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध परसोहन व आस-पास के गांवों में कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। विभाग में संविदा पर नियुक्त लाइनमैन परसोहन निवासी राजकुमार पांडेय उर्फ कुन्नू (40) शनिवार को सुबह दुईपेड़उवा व बुढ्ढी के पश्चिम स्थित डबल खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आते ही वह खंभे से नीचे गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने त्रिलोकपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बिस्कोहर चौकी प्रभारी विजय कुमार दुबे का कहना था कि मृतक के भाई अशोक पांडेय की तहरीर पर इत्तेफाकिया मौत के तहत कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, विभाग के जेई बीपी सिन्हा का कहना था कि राजकुमार संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था। नियोक्ता संस्था नियमों के तहत सहायता राशि प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed