फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Well done daughters: Charlie in intermediate, Ujala made name for herself in high school.

शाबाश बेटियां : इंटर में चार्ली, हाईस्कूल में उजाला ने रोंशन किया नाम

Sun, 21 Apr 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Well done daughters: Charlie in intermediate, Ujala made name for herself in high school.
दोनों बेटियों ने जिला के साथ ही प्रदेश के टॉपरों में भी हासिल किया है स्थान
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी से झूम उठे बच्चे

हाईस्कूल में 92.49 और इंटरमीडिएटट में 90.28 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हुआ। इसमें इंटरमीडिएट में चार्ली और हाईस्कूल में उजाला जिला टॉपर बनीं। हालांकि इन दोनों ने प्रदेश की टॉपरों की सूची में जगह बनाई है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए। घर और विद्यालय पर बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी गईं। वहीं बच्चों के अच्छा प्रदर्शन से अभिभावक गदगद हैं। जिले हाईस्कूल में 92.49 और इंटरमीडिएट में 90.28 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कराई गई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा परिणाम आने की सूचना के बाद परीक्षार्थियों में बेचैनी बनी रही। घड़ी की सूई कब दो बजे वाले कांटे पर पहुंची, यह देेखने में बच्चे जुटे हुए थे। दोपहर के दो बजते ही परीक्षा परिणाम जारी होना शुरू हो गया। आंकड़ों के मुताबिक हाईस्कूल में 39633 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 33266 शामिल हुए। 30768 बच्चे उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

जिले में 92.49 प्रतिशत परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इसमें हाईस्कूल में जोखना देवी इंटर कॉलेज मंझरिया खेसरहा की हाईस्कूल की छात्रा उजाला जिले के टॉपरों में प्रथम स्थान पर हैं। इसके साथ ही उजाला प्रदेश के टॉपरों में 10वें स्थान पर है। खुशी पांडेय 96.69 विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार द्वितीय, मोहम्मद खालिक धूपा देवी आदर्श इंटर कॉलेज बेलौहा खेसरा का जिले के टॉपरों में तीसरा स्थान रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में 24726 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 23349 परीक्षा में बैठे और 21079 उत्तीर्ण हुए। जिले में उत्तीर्ण होने वालों का प्रतिशत 90.28 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में चार्ली गुप्ता 97.60 प्रथम, पलक सिंह 97.40 द्वितीय, निधि 97 तृतीय स्थान पर जिला टॉपर में और यह मेधावी प्रदेश के टॉपरों के साथ ही जिले के टॉपरों में जगह बनाई है। जिले में बेटियों ने मेधा का डंका बजाया है। इनसे न सिर्फ परिवार के लोग खुश हैं। बल्कि शिक्षक और सहयोगी भी प्रशन्न हैं।




विद्यालयों में बंटीं मिठाइयां

बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को विद्यालयों में बुला लिया गया। यहां शिक्षकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर अच्छा करने का प्रेरणा दी। बच्चे भी पीछे नहीं रहे, वह गुरुजनों को मिठाई खिलाए, उनके साथ फोटो ली और उनका चरण छुआ। जिले के अधिकांश विद्यालयों में परीक्षा परिणाम आने के बाद जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed