{"_id":"6255be7ef2f32569ac222bd3","slug":"weight-not-starting-siddharthnagar-news-gkp433155950","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिन बाद भी नहीं शुरू हो सकी तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिन बाद भी नहीं शुरू हो सकी तौल
विज्ञापन
शोहरतगढ क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र पकड़ी बाजार का निरीक्षण करते नायब तहसीलदार गौरव कुमार। संव
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 दिन बाद भी नहीं शुरू हो सकी तौल
- नायब तहसीलदार शोहरतगढ़ ने क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। नायब तहसीलदार शोहरतगढ़ गौरव कुमार ने मंगलवार को गेहूं क्रय केंद्र जम्हिरिया, जखौलिया और पकड़ी बाजार पर पहुंचकर निरीक्षण किया। खरीद शुरू नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और जल्द खरीद शुरू कराने का निर्देश दिया।
नायब तहसीलदार गौरव कुमार क्षेत्र में बने गेहूं क्रय केंद्र जम्हिरिया पर पहुंचे, जहां पर गेहूं की खरीदारी अभी नहीं हो रही थी। यहां पर उपस्थित सचिव को व्यवस्था को सही कर गेहूं की खरीदारी करने को कहा। वहीं, गेहूं क्रय केंद्र जखौलिया पकड़ी बाजार पर पहुंचे तो क्रय केंद्र खुला मिला, पर सचिव नहीं मिले। यहां पर भी गेहूं की खरीदारी नहीं हो रही थी। नमी यंत्र के बारे में पूछा तो पता चला कि अभी नहीं मिला है। काटा को चेक किया तो वह सही नहीं था। उन्होंने अलीदापुर क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र निरीक्षण किया गया। जहां पर गड़बड़ी मिली तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया है।