{"_id":"667b32d425290e37a1014db4","slug":"weather-will-change-chances-of-rain-from-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-119684-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बदलेगा मौसम... आज से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बदलेगा मौसम... आज से बारिश के आसार
Wed, 26 Jun 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम अब करवट बदलने लगा है। मंगलवार की सुबह रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो दिलाई। लेकिन दिन में तेज धूप होने से लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग ने बुधवार से बारिश के आसार जताए हैं।
सोमवार की देर शाम से ही काली घटा छा गई थी। जिले के लोटन क्षेत्र में आधी रात से ही बारिश होने लगी। जबकि सुबह के पांच बजे से शहर मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। 15 से 20 मिनट हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। जबकि सुबह नौ बजे के बाद से सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही लोग पसीने से तरबतर होने लगे। दिन में लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही थी। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज की गई।