फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather remained moist due to rain at night...Chances of good rain tomorrow

Siddharthnagar News: रात में बारिश से नम रहा मौसम...कल अच्छी बारिश के आसार

Sat, 14 Sep 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Weather remained moist due to rain at night...Chances of good rain tomorrow

विज्ञापन
अधिकतम 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच तेज धूप होने से लोगों को मिल रही है। शनिवार को आसमान में पूरे दिन बादलों का आवाजाही लगा रहा, लेकिन माैसम विभाग के अनुसार सोमवार से लगातार बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को पूरी तरह से गर्मी से राहत मिल जाएगी।

शनिवार को सुबह ही तेज धूप निकल गया, जबकि शुक्रवार की रात में हल्की बारिश होने से और बादल छाए रहने के कारण शाम को मौसम सुहाना हो गया। शनिवार काे अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन आसमान में बादलों का आवाजाही लगा रहा। गर्मी बढ़ने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया था। लोग जरूरी काम से ही घर से निकल रहे थे। जबकि शाम होते ही एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया। पछुआ हवा चलने से लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल गई। जबकि आसमान पूरी तरह से काले बादल छा गए। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में गहन अवदाब बना है, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार से बारिश शुरू होगी, जबकि मंगलवार को अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed