फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather: Melting continues further, westerlies attack the bright sunshine

मौसम : आगे भी गलन बरकरार, तेज धूप पर पछुआ का वार

Thu, 08 Feb 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 08 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Weather: Melting continues further, westerlies attack the bright sunshine
सिद्धार्थनगर। तेज धूप होने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। जबकि पछुआ हवा चलने से दिन में भी सड़कों पर कम चहल पहल रही। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी पछुआ हवा से गलन बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के बाद तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तब भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में बारिश होने से मौसम साफ होगा। लेकिन गलन और ठंड से लोग कांपते रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक डॉ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक गलन बरकरार रहेगी। जबकि शनिवार से हवा से कुछ राहत मिल सकती है। जबकि सुबह शाम की ठंड रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को 15 से 20 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिससे लोगों को तेज धूप में भी ठंड से ठिठुरना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को धूप निकलने से बच्चे पार्क में टहलते नजर आए। लेकिन पछुआ हवा चलने से लोगों ने गर्म कपड़े को पहनना ही मुनासिब समझा। शाम के समय गलन बढ़ने से लोग जल्द ही अपने घर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed