फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wear a mask if you come to school

स्कूल पहुंचने पर तीन बिंदुओं के पालन से गुजरेंगे बच्चे

Sat, 06 Feb 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Wear a mask if you come to school
स्कूल में आना है तो मास्क लगाना है
विज्ञापन

स्कूल में तीन बिंदुओं के पालन से गुजरेंगे बच्चे
10 से खुलेंगे कक्षा छह से आठ तक के सभी विद्यालय
कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन कराने को विभाग तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लगभग एक वर्ष बाद 10 फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के परिषदीय समेत निजी शिक्षण संस्थाएं खुल जाएंगी। स्कूलों पर बच्चों के पहुंचने पर कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन कराने के लिए बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। छात्रों को तीन नियमों के पालन करने पर ही स्कूलों में प्रवेश मिलेगा।
कोरोना संक्रमण काल के मद्देनजर 22 मार्च 2020 से स्कूल बंद कर दिए गए थे। कोरोना का टीका के लांच होने के बाद रोगियों की संख्या में कमी आने के बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया। पहले कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों के पढ़ाई की शुरूआत की। अब 10 फरवरी से कक्षा छह से आठ तक बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ते हुए स्कूलों का संचालन करने का निर्देश दिया गया है। जबकि पहली मार्च से कक्षा एक से पांच तक स्कूल खोले जाएंगे। 10 फरवरी से खुलने जा रहे स्कूलों में बच्चों के पहुंचने पर कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन कराने के लिए बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अलग-अलग कार्ययोजना तैयार की है। संबंधित को अनुपालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को कोविड-19 का अनुपालन कराने के लिए हिदायत दी गई है। लापरवाही मिलने पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस
स्कूूलों में बच्चों के पहुंचने पर तीन बिंदुओं पर ख्याल रखने के लिए सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। इनमें सोशल डिस्टेंस रखने के साथ ही सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग करने पर जोर दिया जाएगा। इसका उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्थाओं से लेंगे मदद
बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित स्कूलों में बच्चों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए ने पत्र लिखा है। इसके लिए अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग लेेने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed