फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   We eat country's salt, not Modi's: Owaisi

हम देश का नमक खाते हैं, मोदी का नहीं : ओवैसी

Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
We eat country's salt, not Modi's: Owaisi
हम देश का नमक खाते हैं, मोदी का नहीं : ओवैसी
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के बयारा-रंगरेजपुर में चुनावी सभा को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज/ बयारा (सिद्धार्थनगर)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम देश का नमक खाते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं। हम जहर खा लेंगे, लेकिन मोदी का नमक खाना पसंद नहीं करेंगे। वे मंगलवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बयारा- रंगरेजपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों और पिछड़ों पर जुल्म किए हैं। महंगाई बेतहाशा बढ़ जाने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वर्ष 2017 में लोगों ने इस उम्मीद के साथ पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई थी, कि प्रदेश में तेजी से विकास होगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, लेकिन लोगों की उम्मीदों पूरी नहीं हुईं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने सौगात में बेरोजगारी, बदतर कानून व्यवस्था और बढ़ती महंगाई का तोहफा दिया। उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा लोगों को भाजपा के नाम पर डराने का काम करती है, जबकि हकीकत यह है कि अखिलेश और योगी दोनों की राम-श्याम की जोड़ी है। दोनों का मकसद एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता से सवाल किया कि आपके भाई अखिलेश यादव हैं, या डुमरियागंज से उनके प्रत्याशी इरफान मलिक, इसे आपको तीन तारीख को तय करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस मुसलमानों की बर्बादी वाले कानून बनाने में गृहमंत्री अमित शाह की मदद की, जिसका नतीजा रहा कि प्रदेश में 22 बेकसूर नौजवानों को पुलिस ने एनकाउंटर के नाम पर गोली मार दी।
सीएम योगी ने पांच साल के दौरान सिर्फ कब्रिस्तान, पाकिस्तान, ट्रिपल तलाक तथा गर्मी निकाल लेने जैसी बातें कीं। उनकी बातों से लगता है कि वे मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि कोई मौसम वैज्ञानिक हैं। जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नजमा फातिमा, इरफान मलिक, रामानंद, दिनेश पांडेय, साकिब मलिक, मनमोहन झा आदि ने भी संबोधित किया।

डुमरियागंज विधायक पर भी साधा निशाना
डुमरियागंज। ओवैसी ने कहा कि डुमरियागंज के भाजपा विधायक पांच वर्ष तक जनता के लिए कुछ नहीं किया। विकास के नाम पर सिर्फ धन का दुरुपयोग किया गया। भाजपा की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी बढ़ी, महंगाई आसमान छू रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed