फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waterlogged place left in road repair, will have to face trouble

Siddharthnagar News: सड़क मरम्मत में छोड़ी जलभराव की जगह, झेलनी पड़ेगी मुसीबत

Sat, 12 Jul 2025 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Waterlogged place left in road repair, will have to face trouble
पथरा। कस्बे से निकलने वाली पथरा बनकटा मार्ग पर पथरा ताल में क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। कस्बे से निकलने वाले पथरा-बनकटा मार्ग पर पथरा ताल में सड़क जर्जर है। मरम्मत और उच्चीकरण न होने से बारिश में आधा दर्जन गांवों का फिर से आवागमन बाधित होगा। इसे लेकर क्षेत्र के लोग परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या से बेखबर हैं।
बता दें कि यह मार्ग पथरा ताल से होकर गुजरता है। बारिश में ताल में पानी भरने के कारण उक्त मार्ग पर लगभग तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है। इससे क्षेत्र के बनकटा, किशुनपुरवा, सेहरी घाट, बघनी, रमवापुर, पेंदा सहित कई गांव के लोगों का पथरा कस्बे से संपर्क टूट जाता है। जो महीनों तक बंद रहता है।
विज्ञापन

इस बार मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू हुआ तो लोगों को लगा कि सड़क का उच्चीकरण भी जाएगा, जिससे लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी, लेकिन पूरी सड़क की मरम्मत तो हुई लेकिन पथरा ताल में पानी जमाव वाली जगह पर कोई कार्य नहीं हुआ। इससे क्षेत्र के लोगों को मार्ग बंद होने की आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के महेश विजय मिश्र, ओम प्रकाश पाठक, मनीष कुमार, रवींद्र कुमार, बाबूलाल सहित आदि ने पीडब्ल्यूडी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त जगह पर सीसी रोड निर्माण कार्य होना था। इसके लिए ताल में एक ट्रक गिट्टी भी गिराई गई, लेकिन विभाग की शिथिलता के कारण निर्माण नहीं शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed