फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water supply system is below par

बदहाल है जलापूर्ति व्यवस्था

Sat, 04 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Water supply system is below par
हल्लौर में बेकार साबित हो रहा वाटर हेड टैंक। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। आम आदमी को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों पर लाखों खर्च कर ओवर हेड टैंक स्थापित किया है। लेकिन यह टैंक व पंप हाउस बेकार साबित हो रहे हैं। हर साल गर्मी में यह उम्मीद जगती है कि शायद इस बार टैंकों से जलापूर्ति हो लेकिन आम आदमी की यह हसरत शायद इस गर्मी में भी अधूरी रह जाएगी।
विज्ञापन

डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर दूरभाष केन्द्र के बगल 8 वर्ष पूर्व (2008-09) में करीब 60 लाख की लागत से जल निगम द्वारा स्थापित ओवर हेड टैंक पंप हाउस व उसकी चहरदीवारी सिर्फ शो-पीस बनकर रह गई है। नगरवासी अनिल कुमार, घनश्याम बाबा, भोला श्रीवास्तव, गुड्डन श्रीवास्तव आदि ने कहा कि विभागीय लापरवाही के साथ जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अब तक इस टैंक से जलापूर्ति नहीं हुई। इसी तरह डुमरियागंज के सबसे बड़ी आबादी वाले ग्राम पंचायत हल्लौर में भी 12 वर्ष पूर्व जल निगम ने यहां की आबादी को शुद्ध पानी देने के उद्देश्य से लाखों खर्च कर स्थापित ओवर हेड टैंक बेपानी हैं। ग्रामवासी लाडले, प्रधान प्रतिनिधि कैसर अब्बास आदि का कहना है कि कई बार पहल तो हुई लेकिन जल निगम के जिम्मेदार लोगों को पानी मुहैया कराने में असमर्थ साबित हुए। कब पानी टैंक से मिलेगा यह तो जिम्मेदार ही जानें।
विज्ञापन

उधर, नगर के शाहपुर बाजार में प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के प्रांगण के सामने भी लगभग 12 वर्ष पूर्व लाखों खर्च कर जल निगम ने ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया। यह टैंक भी अब तक यहां के लोगों को स्वच्छ पानी देने में असमर्थ है। गांव के श्यामसुंदर अग्रहरि, पंडित कक्कू तिवारी, प्रमात्मा प्रसाद अग्रहरि, पवन अग्रहरि, खजांची, बृजेष अग्रहरि, दीपक कुमार, राजेश, बबलू, विनोद का कहना है कि गांव में कई नल दूषित जल दे रहें है। जब टैंक बना था तो यह उम्मीद जगी थी कि जल्द ही स्वच्छ पानी मिलेगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। नवीन मंडी स्थल शाहपुर में भी भवन व दुकान निर्माण के बाद यहां परिसर में पानी की टंकी का निर्माण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन यह टैंक भी सिर्फ  शो पीस बनकर रह गया है। अनिल श्रीवास्तव, संचित साहनी, बब्लू, अब्दुल सुभान चीनी, बब्बू राईनी आदि ने जिम्मेदारों से टैंक से जलापूर्ति की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जल निगम डुमरियागंज आशुतोष ंसिंह ने कहा कि नगर पंचायत सहित शाहपुर हल्लौर में स्थापित ओवर हेड टैंक से जल्द ही जलापूर्ति होगी। मामूली फाल्ट के कारण विलंब हुआ। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष डुमरियागंज बीनादेवी अग्रहरि का कहना है कि अभिंयता को पत्र लिखा गया था। नगर पंचायत में वाटर सप्लाई का काम आरंभ हो गया है। काम पूरा होते ही ट्रायल के बाद सप्लाई आरंभ करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed