{"_id":"6a57f27b9f81bfaf97001554","slug":"water-sources-have-dried-up-the-drinking-water-crisis-has-intensified-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-161323-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सूखे पड़े हैं जलस्रोत, पेयजल की बढ़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सूखे पड़े हैं जलस्रोत, पेयजल की बढ़ी समस्या
विज्ञापन
भवानीगंज। नगर पंचायत बनने के 15 वर्ष बाद भी डुमरियागंज कस्बा के सभी 17 वार्डों की लगभग 40 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता नहीं हो सकी है। नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर बनी छह पेयजल परियोजनाएं अभी संचालित नहीं हो सकी हैं।
इस कारण लोग या तो खरीदकर शुद्ध पानी पी रहे हैं या खरीद नहीं सकते वह दूषित पेयजल का उपयोग करने को मजबूर हैं। नगर पंचायत डुमरियागंज के इंदिरा नगर वार्ड में दो, रामनगर वार्ड में एक, अशफाक नगर में एक, आंबेडकरनगर वार्ड में दो पेयजल परियोजनाएं बनीं।
जहां से पाइप लाइन भी घरों तक बिछाई गई है और टोंटी भी लगाई गई लेकिन अभी तक इनसे एक बूंद पानी नहीं निकला है। इससे यह परियोजनाएं बेमानी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
पाइप लाइन से घरों पर लगाई गई टोंटी जगह-जगह टूट गई और जहां लगी है वहां लोग पानी की आस में हैं। हालांकि कुछ वार्डों में पानी आपूर्ति का परीक्षण भी किया गया, लेकिन वह सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पाया है। गर्मी में डुमरियागंज नगर पंचायत के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।