{"_id":"66918e2ab5fc36effe06f7d4","slug":"water-rises-on-dhebarua-dumariaganj-roadtraffic-stopped-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120710-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ढेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पर चढ़ा पानी...आवागन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ढेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पर चढ़ा पानी...आवागन रोका
Sat, 13 Jul 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
ढ़ेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पर बिगौवा नाले के पास बाईपास पर बाढ़ का पानी चढ़ने से पुलिस द्वारा सभी
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पर बाढ़ के पानी के चढ़ने से आवागमन बाधित हो गया। इससे लोगों को बृहस्पतिवार को समस्या का सामना करना पड़ा। कठेला-तुलसियापुर मार्ग पर तीन-चार दिन से आवागमन ठप है। ढेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पर शुक्रवार सुबह से पानी चढ़ना शुरू हुआ। पुलिस ने तुरंत ही सक्रियता दिखाते हुए मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया। अब लोगों को ढेबरुआ जाने के लिए मिश्रौलिया थाना होते हुए होरिलापुर घाट और वहां से शोहरतगढ़ होकर ढेबरुआ आना पड़ा। लोगों ने पीडब्ल्यूडी की लापरवाही पर रोष भी व्यक्त किया।
-- -
बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी
तुलसियापुर। ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्र से बृहस्पतिवार को पूरी रात बिजली न आने से बाढ़ पीड़ितों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को लगभग सात बजे शाम से ही तेज बारिश होती रही। बारिश पूरी रात रुक-रुककर हो रही थी।इसी बीच बिजली का न रहना लोगों के लिए काफी समस्या उत्पन्न किया।
-- -
संपर्क मार्ग बंद
तुलसियापुर। बाढ़ ने बढ़नी क्षेत्र के कई संपर्क मार्गों को अवरुद्ध कर दिया है। बाढ़ का पानी चढ़ने से तुलसियापुर-कठेला, झुंगहवा, इटहिया-कचरिहवा, लालपुर-झुलनीपुर-प्रतापपुर, तुलसियापुर-औदही बार्डर डेवलपमेंट रोड पर पानी आ जाने से आवागमन बंद हो गया है। ढ़ेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पर बन रहे पुल के कारण बनाए गए अस्थाई मार्ग पर पानी आ जाने से पुलिस ने मार्ग पर सभी प्रकार के आवागमन को बंद कर दिया है।