{"_id":"67630668d3071a87b4042f28","slug":"water-released-in-canal-farmers-will-get-benefit-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-129260-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कैनाल में छोड़ा गया पानी, किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कैनाल में छोड़ा गया पानी, किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। बाणगंगा कैनाल में पानी छोड़ दिया गया है। नहर में पानी आने से हजारों गांवों के किसानों में आस लग गई है।
किसानों को उम्मीद हो गई है कि फसलों में पानी आसानी से मिल जाएगा। पंपिंग सेट का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, जिससे आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। वहीं कुछ किसान नहरों में पानी देरी से छोड़े जाने की वजह से पंपिंग सेट किराए पर लाकर गेंहू की फसल की सिंचाई की है।
समय से नहर में पानी नही छोड़े जाने को लेकर किसानों की परेशानी को लेकर अमर उजाला ने 14 दिसंबर के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर छपने के बाद सिंचाई विभाग ने बाणगंगा कैनाल में पानी छोड़ दिया है। अब इस नहर से छोटी-बड़ी नहर की में पानी पहुंचेगा, जिससे किसान गेंहू की फसल की सिंचाई कर सकेंगे।
क्षेत्र के मड़वा, अतरी, खरगवार, मेहनौली, अकरा, डफरा, संतोरा, संतोरी, जमुनी, गंगाराम महदेवा, गौहनिया, केसरा, चिल्हिया, कौवा, बेलवा महदेवा, चनरगद्दी, कनुवाडीह, बभनी, सेहुड़ा, सेहुडी, बेलगड़ा, खुरहुरिया, भावपुर, टेडिया, पकड़ी, करौंदा सहित हजारों गांव इस नहर से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के हजारों गांवों के किसान कई हजारों एकड़ गेंहू की फसल बुआई करते हैं, और नहर से अपने फसल की सिंचाई करते हैं। क्षेत्र के संतोष उपाध्याय, घनश्याम शुक्ला, देवनारायण, विश्वजीत, विवेक, राजकुमार, मायाराम, बब्लू मिश्रा, सोनू मिश्रा, अजय, विजय, सज्जन, विजय सिंह, मुरारी, हेमंत, नीतीश, पप्पू सिंह सहित आदि गांवों के लोगों ने नहर में पानी आने से खुशी जाहिर की है।ा