फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   water problem in kapilvastu

Siddharthnagar News: शुद्ध पेयजल को तरस रही नगर पंचायत कपिलवस्तु की जनता

Tue, 28 May 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
water problem in kapilvastu
फोटो-
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बर्डपुर। चार वर्ष पूर्व नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त करने वाले बर्डपुर कस्बा के निवासियों को शुद्ध पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत रहने के दौरान चैनपुर में 13 वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी से अभी तक पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। नगर के सभी मोहल्लों में शुद्ध पेयजल सुविधा नहीं होने से लोग निजी नल का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।



चैनपुर चौराहे के पूर्व छोर पर बनी पानी की टंकी के संचालन का बार-बार प्रयास किया गया, लेकिन अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा है। यहां के कई मोहल्लों के छोटे बच्चे अक्सर डायरिया आदि बीमारियों से ग्रसित रहते हैं। बड़ों में भी पेट संबंधी बीमारी रहती है।
विज्ञापन

लोगाें ने बताया कि दो बार पाइपों को निकालकर नई पाइप लाइन बिछाई गई। लेकिन, विभाग को सफलता नहीं मिल सकी। यही कारण है कि इस टंकी के निर्माण के बाद किसी भी कस्बावासी को एक बूंद पानी अब तक नसीब नहीं हो सका। जबकि चैनपुर और मोहनाजोत में बने पानी की टंकी में करोड़ों रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------



पानी टंकी के निर्माण के बाद तेजी से मोहल्लों एवं लोगों के घर तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। पाइप बिछाने के साथ ही कई स्थानों पर टोटियां लगाई गईं थी, परंतु ट्रायल के दौरान पाइपों में लीकेज होने के चलते सफल यह प्रयास सफल नहीं रहा। इसके बाद जगह-जगह खुदाई करके पाइप बदले गए, परंतु विभाग को जलापूर्ति करने में सफलता नही मिल सकी।

विपिन यादव, सोनबरसा



-------

विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से शहर बनने के बाद भी कस्बे में शुद्ध पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बर्डपुर कस्बा व बाजार,बनियाभारी,सोनबरसा,तिलकपुर, सहित कई गांवों को इस टंकी से पेयजल की आपूर्ति होनी थी, परंतु मानक के विपरीत पाइप होने के चलते पानी आपूर्ति नहीं हो पाई।



मंतोष मोदनवाल, बर्डपुर

-------------

पानी की टंकी के निर्माण के बाद भी सप्लाई नहीं होने से लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। इसके साथ ही कस्बे के अन्य मोहल्लों में भी शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण लोगों को सांसत झेलनी पड़ रही है।




विजय गोस्वामी, गोसाइगंज

-------



पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए जल निगम की ओर से पांच नई टंकी बनाई जाएगी। सभी नगर वासियों को सुचारू रूप से पानी मिले इसके लिए लीकेज सही कराया जा रहा है।

- नवीन कुमार सिंह,अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed