फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   water over flowed on road, connection braked from balrampur

सड़क पर पानी चढ़ने से बलरामपुर से संपर्क कटा, बंधे में रिसाव

Tue, 11 Oct 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
water over flowed on road, connection braked from balrampur
बिजौरा में मकान के प्रथम तल में पानी भरने से दूसरे तल पर रहने को मजबूर परिवार के सदस्य। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सड़क पर पानी चढ़ने से बलरामपुर से संपर्क कटा, बंधे में रिसाव
विज्ञापन

बिस्कोहर। उफनाई बूढ़ी राप्ती नदी ने इटवा तहसील क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से लोग छत पर अथवा बांध पर शरण लेने के लिए मजबूर हैं। बलरामपुर के घोपलापुर व भुसैला गांव के पास मुख्य सड़क पर राप्ती नदी का पानी आ जाने से बिस्कोहर से तुलसीपुर व बलरामपुर जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। रविवार शाम से कोई भी बड़ा वाहन बिस्कोहर की तरफ नही आया है। वहीं क्षेत्र में स्थित बांध में रिसाव से लोग सहमे हुए हैं।
इटवा तहसील क्षेत्र के पश्चिम व बिस्कोहर के उत्तर स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से विकास खंड इटवा के कई तटवर्ती गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। घरों में पानी घुस जाने से छत पर शरण ले रखे लोगों के सामने खाने-पीने की समस्या आ गई है। इटवा क्षेत्र के इमिलिया गांव के पांच सौ घर के डेढ़ हजार से अधिक आबादी बाढ़ से घिरी हुई है। गांव के दक्षिण स्थित ड्रेनेज खंड तृतीय के बांध से रविवार रात को ओवरफ्लो होने से बाढ़ का पानी गांव के अंदर पहुंच गया। ग्राम पंचायत इमिलिया टोला कोहल, नवडिहवा व पहाड़पुर जलमग्न हो गए।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव में रविवार शाम से बाढ़ का कहर है। विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है। संपर्क मार्ग भी बंद हो गया है। गांव में संक्रमण रोग भी फैलने का डर है। अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी न गांव में आया है और न ही कोई सहायता भेजी है। इसी तरह लमुइया गांव में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। गांव के निचले हिस्से में रहने वालों के घर में पानी भर गया। गांव के नौशाद, असफाक, शेषराम, रामपियारे, मनोज कुमार, उमर ने बताया कि पिछले तीन दिन से गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। गांव की मुख्य सड़क से संपर्क कटा हुआ है। अब तक गांव में न नाव भेजी गई है और न ही किसी अधिकारी ने गांव का दौरा किया है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कई बच्चे सर्दी जुकाम व हल्का बुखार से पीड़ित है। उनका इलाज कराने हम लोग कैसे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंग बांध में रिसाव
लमुइया गांव के दक्षिण व पश्चिम स्थित रिंग बांध में मकबूल व पंगुल के घर के सामने सोमवार सुबह रिसाव से बाढ़ का पानी गांव के अंदर प्रवेश करने लगा। ग्रामीण बबलू, सलीम, कल्लू, कासिम, चिनके व गूठे आदि ने बंधे में रिसाव स्थल को मिट्टी आदि से पटाई करके रिसाव को रोका। प्रधान के प्रतिनिधि राम सुमिरन ने बताया कि जो बंधे का पटान किया गया, वह नाकाफी है, अब फिर से रिसाव हो रहा है, जिससे गांव में पानी भर गया है। नदी बढ़त पर है, जिससे बांध कभी भी टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed