फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   water level increase in ghorhi river

घोरही नदी का जलस्तर बढ़ा, कटान तेज

Wed, 03 Aug 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
water level increase in ghorhi river
खैरी शीतल प्रसाद के टीकर-करौता टोले के बीच सड़क व पुल के पास पंहुचा कटान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
घोरही नदी का जलस्तर बढ़ा, कटान तेज
विज्ञापन

- खैरी शीतल प्रसाद गांव में सड़क के पास हो रही कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद घोरही नदी के जलस्तर में इजाफा हुआ है। खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के टीकर-करौता टोले में सड़क के पास कटान हो रही है। कटान से चार हजार आबादी का संपर्क टूटने का खतरा है।
ग्रामीणों के मुताबिक डेढ़ माह से अधिक समय से प्रशासन को कटान की सूचना दे रहे हैं, लेकिन समय रहते कटान रोकने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के टीकर-करौता टोले के बीच घोरही नदी पर बना पुल व भुतहवा से पन्नापुर जाने वाला पीडब्ल्यूडी सड़क घोरही नदी की कटान की चपेट में आ गया है। नदी पुल के नीचे व पुल के पूरब सड़क के पास कटान कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बांस और रस्सी लगाकर कटान की तरफ आवागमन को रोक दिया है। ग्रामीण विजय सिंह, राम उजागिर, कोदई साहनी, रामसिंह, विजय साहनी, राम हरीश, राकेश यादव, अशोक पासवान के मुताबिक डेढ़ माह से अधिक समय से प्रशासन को कटान की सूचना दे रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि सड़क कटा तो खैरी शीतल प्रसाद के करौता चिरहगना, नकोलडीह, मुरव्वनडीह पन्नापुर और तालकुंडा के तमकुहवा टोले का संपर्क क्षेत्र से कट जाएगा।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पुल को कटान से बचाने के लिए उपाय करने की मांग की है। इस संबंध में शोहरतगढ़ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली है। कटान रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed