फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water is essential for life, conserve it

Siddharthnagar News: जीवन के लिए जल आवश्यक, करें संरक्षण

Sat, 22 Mar 2025 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Water is essential for life, conserve it
-विश्व जल दिवस पर पानी संस्था ने किया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। विश्व जल दिवस पर पानी संस्था की ओर से द हैंस फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को क्षेत्र के माल्दा कंपोजिट विद्यालय में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ ही रैली निकाल कर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया।
संस्था की टीम ने जल बचाने के विभिन्न तरीकों पर जागरूकता बढ़ाने, विशेष रूप से दैनिक जीवन और कृषि में जल संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में बच्चों और किसानों को जल प्रबंधन, फसल चक्र, टपक सिंचाई और पारंपरिक जल संरक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ ली कि वे गांवों में भी इस संदेश को फैलाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह एक सफल और प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने जल संरक्षण को दैनिक आदत बनाने की अपील की और सभी प्रतिभागियों ने हर बूंद की कीमत समझें, जल बचाएं का संकल्प लिया।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जल है तो कल है, न करें पानी की बर्बादी
फोटो- है
डुमरियागंज। एक सामाजिक संगठन के तत्वाधान में विश्व जल दिवस पर शनिवार को कैथलिया रेहरा, भग्गोभार स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय अहिराडीहा डुमरियागंज के बच्चों और अध्यापकों ने जागरूकता रैली निकालकर पानी बचाने की जनमानस से अपील की।
रैली में शामिल बच्चों ने गांव में भ्रमण कर लोगों को पानी बचाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही सरकार की ओर से इस वर्ष के लिए निर्धारित थीम ग्लेशियर संरक्षण के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों व लोगों को पानी संस्थान की ओर से पानी बचाने को लेकर शपथ दिलाई गई व पानी को बचाने के लिए जागरूक किया गया। रैली से लोगों को जल संरक्षण के प्रति समझाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शुक्ल ने सभी बच्चों व ग्रामवासियों को अवगत कराया कि जल है तो कल है और हमें आज से ही नहीं अपितु अभी से ही जल को बचाने के लिए संकल्प लेना चाहिए व पड़ोसियों से भी करवाना चहिए, ताकि आने वाले समय में हम सभी लोगों को पर्याप्त जल दें सके व जल के लिए किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या ना उत्पन्न हो सके। इस दौरान अनीता, सुनील, हजारी, दिवाकर सहित कंपोजिट विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और पानी संस्थान के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--------
जीवन के लिए जल आवश्यक

फोटो- है
बांसी। जीवन के लिए जल आवश्यक है। इसके बिना सृष्टि में जीवन की कल्पना अधूरी है। हम सभी को जल की स्वच्छता व संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए, तभी प्राणि जगत का अस्तित्व सुरक्षित रह सकता है। यह बातें पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधेंदु धर द्विवेदी ने कही। वह शनिवार को वन विभाग की ओर से विद्यालय में आयोजित जल संरक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्कूली बच्चों को जल संरक्षण का शपथ भी दिलाई। वन विभाग के जगदीश यादव, सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने कहा कि जल को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। दूषित जल से तमाम बीमारियां होती हैं। हम सभी को अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जल को संरक्षित व सुरक्षित करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षिका निरुपमा पाठक, शिक्षक किशन वर्मा, अब्दुल रऊफ व स्कूली बच्चे खुशबू, अंशिका, पायल विपुल आदि मौजूद रहे। संवाद
----------
रैली निकाल पानी बचाने के लिए किया प्रेरित

फोटो- है
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के मनिकौरा में शुक्रवार को विश्व जल दिवस पर पानी संस्था की ओर से संचालित सरल परियोजन के तहत पानी बचाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें संस्था के कार्यकर्ताओं व गांव की महिलाओं ने हाथों में बूंद-बूंद को तरस जाओगे, अगर जल नहीं बचाओगे, जल नहीं बचाओगे तो प्यास कहां बुझाओगे व पानी को हम बचाएंगे, देश में खुशहाली लाएंगे जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। ब्लाॅक समन्वयक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जगह-जगह बोरवेल व ट्यूबवेल से अंधाधुंध जल दोहन किया जा रहा है। गांव में स्थित कुएं व तालाब पट कर लगभग समाप्ति के ओर हैं। इस दौरान नईम, विवेक, पीयूष, धनंजय, दयावती, आकर्ष, मंजू, नंदनी, शिखा, शीलम, मंशा, आशा आदि मौजूद रहे। संवाद


श्याम सुंदर तिवारी

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed