फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   water entered in power house

पॉवर हाउस में घुसा पानी, सात सौ गांवों की बिजली ठप

Wed, 12 Oct 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
water entered in power house
पावर हाउस सिरसिया के कंट्रोल रूम में भरे पानी में कार्य करते कर्मी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पॉवर हाउस में घुसा पानी, सात सौ गांवों की बिजली ठप
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के सिरसिया पावर हाउस (बिजली घर) में बाढ़ का पानी घुसने से सात सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। इन गांवों की 80 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग बस्ती जिले से बिजली सप्लाई लेने के इंतजाम में जुटा हुआ है।
लगातार बढ़ रहे राप्ती नदी के जलस्तर से क्षेत्र के कई गांवों में तबाही मचा दी है, साथ क्षेत्र के लोगों की सांसत भी बढ़ गई है। सिरसिया बिजली उपकेंद्र में पानी घुसने से बिजली सप्लाई बंद हो गई है। एसडीओ विद्युत डुमरियागंज बबलू चौधरी ने बताया कि सिरसिया पावर हाउस चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। इसके चलते डुमरियागंज और उपकेंद्रों की सप्लाई बंद करनी पड़ी है। इस उपकेंद्र से संबद्ध गांवों को बस्ती जनपद के भानपुर के जरिए बिजली सप्लाई देने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, उपकेंद्र सिरसिया में पानी घुसने से मंगलवार दोपहर से विद्युत उपकेंद्र कठोतिया रामनाथ क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। विभाग ने बिस्कोहर व सोहना फीडर को बंद कर दिया है। फीडरों के बंद होने से बिस्कोहर, बेलवा, डेगहर, परसोहन, इमिलिया, लमुईया, बुड्ढी, संग्रामपुर, मुडिला मिश्र, मुड़िला चंदनराय, हरिबंधनपुर, खरीकवा, मूसा, सोहना, त्रिलोकपुर, बड़हरा विशुनपुर, गौरा बड़हरी, फुलपुर राजा, डोकम अमया, कमसार, पिपरा हबीबपुर, कठोतिया, महादेव नंगा, नावडीह गांव के करीब दस हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने कहा कि डुमरियागंज केंद्र में पानी भर जाने से विद्युत आपूर्ति अग्रिम आदेश तक बाधित कर दी गई है, कहा कि इटवा से विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने की स्टीमर की मांग
डुमरियागंज। लोकल फाल्ट एवं आपदा की स्थिति में बिजली मरम्मत एवं अन्य काम के लिए बिजली कर्मियों ने तहसील प्रशासन से स्टीमर की मांग की है, जिससे वे नदी से सटे और बाढ़ से घिरे गांव में काम कर सकें। तहसीलदार डुमरियागंज अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ से घिरे गांव वासियों के आवागमन के लिए 10 नावें लगाई गई थीं। सोमवार रात फैजाबाद से 10 और नावें मंगाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई हैं। साथ ही सात स्टीमर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

बाढ़ से झेल रहे सांसत
बिजौरा। इटवा क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर, दखिन्हवा, जानकीनगर, सिंगारजोत, साहिबगंज, सफीपुर, परसोहिया तिवारी, गागापुर, मनिकौरा और डुमरियागंज क्षेत्र के विशुनपुर, औरंगाबाद, जुड़िकुइया, खंता, वेतनार मुस्तहकम, सेखुई सेनापति, केशवाजोत, जहदा मुस्तहकम, रमवापुर जगतराम, पिपरा कानूनगो गांवों के कई घर में पानी भर गया है। गांव एवं रास्ते पर पानी भरने से ग्रामीणों को सांसत झेलनी पड़ रही है। वेतनार गांव के पांच हजार आबादी को रसोई गैस के लिए 10 किलोमीटर दूर एचपी गैस सर्विस रमवापुर राउत जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed