फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   water crisis due to power cut

पूरी रात गुल रही शहर समेत आधे जिले की बिजली

Mon, 29 Aug 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
water crisis due to power cut
टोंटी से पानी भरती बच्ची। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पूरी रात गुल रही शहर समेत आधे जिले की बिजली
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर सहित आधे जिले की बिजली आपूर्ति रविवार की पूरी रात में बाधित रही। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात 9:30 बजे कटी बिजली अगले दिन रविवार सुबह आठ बजे बहाल हुई। कुछ लोगों के घरों में पानी की टंकी खाली हो गई और नहाने-धोने के लिए पानी की समस्या हुई।
बांसी नौगढ़ लाइन में फॉल्ट के कारण रविवार रात में बिजली कटने से पूरे शहर में अंधेरा छा गया। इसी के साथ उसका, बर्डपुर, लोटन, शोहरतगढ़ क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसमिशन की टीम पूरी रात बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस कारण लोगों को रात में परेशान होना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण वॉटर प्लांट से घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। जिन लोगों के घरों में पहले से ही पानी समाप्त हो गया था, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के सिसहनिया क्षेत्र में नगर पालिका परिषद की ओर से बिजली कटौती के दौरान पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी, क्योंकि वहां जेनरेटर से पंप का कनेक्शन नहीं हो पाया है। इस कारण स्थानीय लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी की कमी हुई तो कुछ लोगों ने बोतल का पानी खरीदकर प्यास बुझाई, क्योंकि बरसात के मौसम में स्वच्छ पानी पीना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड नौगढ़ के अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि बांसी नौगढ़ लाइन में फॉल्ट के कारण पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जबकि आपूर्ति बहाल करने की कोशिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed