{"_id":"64f77008082f7d13e3005f6c","slug":"warehouse-sealed-after-illegal-rice-was-found-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-4198-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अवैध चावल मिलने पर गोदाम को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अवैध चावल मिलने पर गोदाम को किया सील
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवा बाॅर्डर के किनारे भारतीय सीमा में स्थित सिंहोरवा व इटवाभाट में एसडीएम के निर्देश पर नायबतहसीलदार गौरव कुमार ने मंडी समिति के साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दोनों गांवो के गोदाम में 50-50 बोरी चावल व सात बोरी यूरिया खाद बरामद हुआ। उसके बाद गोदाम को सील कर कार्रवाई की गई।
एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि नेपाल बार्डर के किनारे भारतीय सीमा स्थित गांवो आए दिन चावल की तस्करी हो रही है। बड़े पैमाने में लोग साइकिल व मोटरसाइकिल से चावल नेपाल पहुंच रहे हैं। गांवों छापा मारा जा रहा है। मिली सूचना पर नायब तहसीलदार व मंडी सीमित सचिव रामजी सहित अन्य टीम को भेजकर, सिंहोरवा व इटवाभाट गांव में कार्रवाई की गई। इसमें दोनों गांवों में दो गोदाम मिले। गोदाम में अवैध 50-50 बोरी चावल और सात बोरी यूरिया खाद बरामद किया गया। टीम ने कार्रवाई कर गोदाम सील कर दिया गया।