{"_id":"60e9d2ec8ebc3ed6662eb03a","slug":"war-in-social-media-siddharthnagar-news-gkp401364068","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री और पूर्व विस अध्यक्ष में सोशल मीडिया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री और पूर्व विस अध्यक्ष में सोशल मीडिया वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री और पूर्व विस अध्यक्ष में सोशल मीडिया वार
- इटवा विधान सभा क्षेत्र के दोनों नेताओं की पोस्ट हो रही वायरल
- ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हार जीत के बाद इटवा विधान सभा क्षेत्र के दो प्रमुख नेताओं के
बीच सोशल मीडिया पर वार शुरू हो गया है। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय एवं बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर सतीश चंद्र द्विवेदी की पोस्ट वायरल हो रही है। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है।
इटवा ब्लॉक कार्यालय में पर्चा दाखिला के दिन पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के हाथ से पर्चा छीनने और दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में हाथापाई के साथ ईंट-पत्थर भी चले थे। तनातनी के बीच हुए मतदान में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष की पत्नी चुनाव जीत गईं लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीते विधान सभा चुनाव में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को चुनाव हराकर डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी विधायक बने थे।
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष की पोस्ट
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के फेसबुक वॉल पर इटवा में पर्चा दाखिला के दौरान हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा गया है कि गुंडों को चिह्नित कर लिया गया है। सबको याद रखा जाएगा, सरकारें आती जाती रहती हैं। बीजेपी सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उत्तर प्रदेश का चुनाव आयोग शून्य हो गया है। पुलिस प्रशासन भाजपा के गुंडों के आगे नतमस्तक होकर घुटना टेक दिया है।
विज्ञापन
मंत्री की पोस्ट
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने भी फेसबुक पर पोस्ट का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि आदरणीय माता प्रसाद पांडेय जी, यह योगी सरकार है। अखिलेश यादव और आपका गुंडाराज नहीं है। सबकों को चिह्नित करने और देख लेने की बात करना पूर्व विधान सभा अध्यक्ष को शोभा नहीं देता। उन्होंने चेतावनी दी है कि भाजपा कार्यकर्ताओं और इटवा क्षेत्र की जनता के साथ गुंडागर्दी हुई तो गुंडों का अंजाम बुरा होगा।