फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Voting took place amidst tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Voting took place amidst tight security
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
विज्ञापन

- बूथ पर अर्धसैनिक बल व पुलिस के जवान सक्रिय रहे
- एसपी व एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, क्षेत्र का भ्रमण कर देते रहे सुरक्षा कर्मियों को दिशा-निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिले की पांचाें विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। मतदान के लिए पहचान पत्र देखने के बाद कैंपस में प्रवेश करने दे रहे थे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए एसपी और एएसपी ने कमान संभाल रखी थी। वे स्वयं बूथाें पर जाकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रही।
जिले के पांचाें विधानसभा क्षेत्रों में 1615 मतदान केंद्र के 2458 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए हर केंद्र पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। कैंपस में अर्धसैनिक बल के जवान पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए। वह लाइन सही कराने के साथ ही पूरी तरह से अलर्ट दिखे। गांव से सटे मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल के जवान बाउंड्रीवाल के पास मुस्तैद दिखे। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र पर अंदर की पूरी सुरक्षा अर्धसैनिक बल के जवान हाथ में ले लिए थे। मतदान में कोई व्यवधान न हो और कोई गड़बड़ी न हो सके, इसके मद्देजनर कई स्थानों पर वह छतों पर गश्त करते देखे गए। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए एसपी डॉ. यशवीर सिंह और एएसपी सुरेशचंद रावत बूथों पर जाकर सुरक्षा की जानकारी लेते रहे। बूथ पर पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मियों को दिशा- निर्देश भी दिया। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एएसपी सुरेश चंद्र रावत, एडीएम उमाशंकर सिंह डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह बूथ पर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को भयमुक्त होकर निष्ठा से मतदान कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान अगर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करें। गड़बड़ी करने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed