{"_id":"645beaf1c63fb112f5011fdf","slug":"voting-at-341-booths-today-there-will-be-strong-security-arrangements-siddharthnagar-news-c-7-1-160035-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 341 बूथों पर मतदान आज, रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 341 बूथों पर मतदान आज, रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Thu, 11 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। मतदान में व्यवधान न हो इसके लिए हर बूथ पर प्रर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं संवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बल के जवान भी ड्यूटी में मुस्तैद नजर आएंगे। मतदान कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड सहित चार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। दो नगर पालिकाओं और नौ नगर पंचायतों को 13 जोन और 39 सेक्टर में बंटा गया है। वहीं संवेदनशील बूथों को तीन श्रेणी में बांटा गया है। सुरक्षा कर्मियों के साथ बूथों पर वीडियो रिकार्डिंग की कराई जाएगी।
जिले के सिद्धार्थनगर और बांसी नगर पालिका, उसका, शोहरतगढ़, बर्डपुर, बढनी, इटवा, डुमरियागंज, बिस्कोहर और भारतभारी नगर पंचायत में सुबह सात बजे से मतदान होगा। मतदान सकुशल और भयमुक्त तरीके से संपन्न हो सके। इसके लिए बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। इसके अलावा छह सीओ, 48 इंस्पेक्टर, 326 एसआई, 2400 सिपाही, एक कंपनी, दो प्लाटून पीएसी, एक कंपनी अर्धसैनिक के जवान भी तैनात रहेंगे। औसतन हर बूथ पर कम से कम पांच सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा इन क्षेत्रों में पड़ने वाले 12 थानों की पुलिस भी अलर्ट मोड में रहेगी। थानाध्यक्ष क्षेत्र का भ्रमण करके शांतिपूर्ण मतदान कराएंगे। इनके अलावा डायल-112 की टीम भी मतदान केंद्रों का भ्रमण करते हुए नजर आएंगे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी पल-पल की गतिविधियों की जानकारी लेते रहेंगे।
13 जोन और 39 सेक्टर में बांटे गए बूथ
चुनाव सकुशल संपन्न हो और अधिकारी कम दायरे में अच्छी मॉनिटरिंग कर सकें। इसके लिए नौ नगर पंचायत और दो नगर पालिका क्षेत्र को 13 जोन और 39 सेक्टर में बांट दिया गया है। जोन और सेक्टर के हिसाब से अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो पूरे दिन भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
इन श्रेणी के हैं इतने मतदान केंद्र
संवेदनशील प्लस- मतदान केंद्र 15, बूथ 48
अति संवेदनशील- मतदान केंद्र 36 बूथ 91
संवेदनशील - मतदान केंद्र 69 बूथ 144
कुल मतदान केंद्र- 156- बूथ 341
बूथों पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी
मतदान भयमुक्त संपन्न कराने के लिए सुरक्षाकर्मी बुधवार शाम को ही अपने-अपने बूथ पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर बूथों पर रातभर अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित रहा। सुबह मतदान के समय ड्यूटी पर मुस्तैद हो जाएंगे।
बोले अधिकारी
मतदान सकुशल और भयमुक्त संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार आनंद, एसपी सिद्धार्थनगर