फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Voter list revision programme released, process to run from February 7 to April 15

Siddharthnagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 7 फरवरी से 15 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

Sat, 21 Feb 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 21 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Voter list revision programme released, process to run from February 7 to April 15
सिद्धार्थनगर। जिले में पंचायत एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) शिवराजमणि त्रिपाठी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण, आपत्तियों के निस्तारण और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, मतदाता सूची में प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की हस्तलिखित प्रतियां तैयार की जाएंगी। इसके बाद सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में पूरक सूची जमा कर समाहित मतदाताओं का सत्यापन और वितरण का कार्य किया जाएगा। यह प्रक्रिया 7 फरवरी से 16 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण कराया जाएगा और मूल सूची में उनका समावेशन किया जाएगा। इस दौरान मतदान केंद्रों और मतदान स्थलों का निर्धारण, वार्डों की मैपिंग, एसवीएन आवंटन और मतदाता सूची का डाटाबेस तैयार करने का कार्य भी पूरा किया जाएगा। यह चरण 21 फरवरी से 16 मार्च तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के अनुसार, पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों और स्थलों का अंतिम निर्धारण, वार्डों की सीमा तय करने और मतदाता सूची की अंतिम प्रतियां तैयार करने का कार्य 17 मार्च से 13 अप्रैल तक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंचायत एवं नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करेंगे। साथ ही इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपनी जानकारी का सत्यापन कर सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी कार्य जारी रहेगा और किसी भी परिस्थिति में निर्धारित समय सीमा का विस्तार नहीं किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed