{"_id":"5a1eef404f1c1b9f678be760","slug":"voted-till-late-evening-in-the-light-of-the-led-lamp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी लैंप की रोशनी में देर शाम तक पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी लैंप की रोशनी में देर शाम तक पड़े वोट
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज के औसानपुर बूथ पर मत देने के लिए खडे़ मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते डुमरियागंज नगर पंचायत के औसानपुर व बैदौलागढ़ वार्ड में शाम 5 बजे के बाद भी मतदान का क्रम जारी रहा। यहां शाम 6 बजे तक वोटरों की लंबी कतार लगी रही। मतदान दल की सुस्ती को लोग कोसते रहे। इन बूथों पर पुलिस और एसएसबी के जवान भारी संख्या में मौजूद रहे।
औसानपुर प्राथमिक विद्यालय पर 1186 मतदाताओं के लिए सिर्फ एक बूथ नंबर 12 बनाया गया था। यहां मतदान कर्मियों की शिथिलता के कारण देर शाम तक एलएडी लैंप की रोशनी में मतदान होता रहा। शाम करीब छह बजे तक दो सौ के आसपास मतदाता लाइन में खड़े होकर अपने मतदान का इंतजार कर रहे थे। बूथ पर विद्युत व्यवस्था नहीं थी। ग्रामीणों के सहयोग से लैंप उपलब्ध कराए जाने के बाद मतदान हो रहा था। अधिक भीड़ होने की जानकारी पाकर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद व सीओ सुनील कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ बूथ पर उपस्थित रहे।