फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   volunteers will go door to door for corona vaccine

कोरोना टीके के लिए घर-घर जाएंगे स्वंयसेवक

Mon, 21 Jun 2021 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
volunteers will go door to door for corona vaccine
कोरोना टीके के लिए घर-घर जाएंगे स्वंयसेवक
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक यूनीसेफ के साथ करेंगे भ्रमण
जनपद में 28 स्वयंसेवक गांवों में बताएंगे टीके की विशेषता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोनारोधी टीके को बढ़ावा देने के लिए नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक घर-घर भ्रमण कर जागरूकता फैलाएंगे। जिले के सभी ब्लॉकों के 28 स्वयंसेवक यूनीसेफ की टीम के साथ गांव-गांव भ्रमण करेंगे। इस दौरान सभी को टीके की विशेषता बताते हुए टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।

कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों की मदद लेने की रणनीति तैयार की है। जिले के हर ब्लॉक में दो-दो स्वयंसेवक हैं। इस तरह जिले के 14 ब्लॉकों के 28 स्वयंसेवकों को अब फील्ड में उतार कर टीकाकरण को बढ़ाने का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए दो दिन पहले यूनीसेफ ने नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों व स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण भी दिया है। यूनीसेफ के डीएमसी अमित शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवक गांव में भ्रमण करने के दौरान टीके की विशेषता के बारे में बताते हुए समझाएंगे कि कोविड का टीका ही कोरोनारोधी टीका है। नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि स्वयंसेवकों को यूनीसेफ के साथ टीकाकरण को बढ़ावा देने में सहयोग के लिए लगाया गया है। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक गृह भ्रमण के दौरान टीके से संबंधित डीएम दीपक मीणा और सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी की अपील घर-घर लेकर जाएंगे। साथ ही समझाएंगे कि सभी लोग पांच माह पूर्व टीका लगवा चुके हैं, लेकिन किसी को कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed