फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Volleyball: The host team defeated Basti 2-1

वाॅलीबॉल : मेजबान टीम ने बस्ती को 2-1 से हराया

Thu, 17 Oct 2024 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Volleyball: The host team defeated Basti 2-1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एकाया कार्यक्रम के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को वॉलीबॉल, क्रिकेट व रिले प्रतियोगिताएं हुई। वाॅलीबॉल मैच में मेजबान टीम ने बस्ती को 2:1 से हरा दिया। बुधवार की रात छात्र-छात्राओं ने कवि सम्मेलन, मुशायरा, कविता, डांस व गायन में सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई।
जिला स्पोर्टस स्टेडियम में बृहस्पतिवार सुबह की पाली में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई।
मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर की टीम ने मेडिकल कॉलेज बस्ती की टीम को 2:1 से हरा दिया। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के बालक वर्ग की रिले प्रतियोगिता में 400 मीटर रिले में श्रेयांक दास, कौस्तुभ, अभिषेक राय व अलोक कुमार ने प्रथम, मो जहीद, अभिषेक पाठक, अंकित, अश्वनी ने द्वितीय व हरदोई मेडिकल कॉलेज के आयुष पांडेय, शषी प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, विश्वास वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

जबकि बुधवार की रात में कव्वाली, कविता व मुशायरे का मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रोचक कहानियां भी सुनाईं। बृहस्पतिवार की रात में सोलो डांस व सोलो गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जबकि शुक्रवार को क्रिकेट व फुटबॉल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. मो अफजल, डॉ. विष्णु, डॉ. नौशाद आलम, डॉ. शगुफ्ता, डॉ. गौरव दुबे, डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ. अरफुल खान, डॉ. नम्रता चौधरी, डॉ. कनिका मिश्रा, आर्यन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed