{"_id":"65f717f74436399aab07cadf","slug":"volleyball-gorakhpur-defeated-lucknow-and-captured-the-trophy-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-114544-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाॅलीबाल : गोरखपुर ने लखनऊ को हराकर ट्राॅफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाॅलीबाल : गोरखपुर ने लखनऊ को हराकर ट्राॅफी पर किया कब्जा
Sun, 17 Mar 2024 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला आमंत्रण वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता स्
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने 3-1 से स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
आमंत्रण सीनियर वर्ग महिला की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच खेले गए। इसमें पहले सेमी फाइनल में स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ की टीम ने सीधे सेटों में 25-17, 25-19, 25-10 से गोरखपुर मंडल की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने 25-16, 23-25, 25-19 व 25-17 से महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ एवं स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर के बीच खेला गया । जिसमें स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने 15-25, 25-18, 25-19 एवं 25-21 से स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ को हराया। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण डीआईओएस सोमारू प्रधान ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, मो इब्राहिम, देवेन्द्र पांडेय। जीशान खलील, रत्नेश सिंह, सत्येन्द्र गुप्ता, माहेश्वरी पाठक, इशांक सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, गुलाब यादव, शशिकांत, सुमन सिंह मौजूद रहीं।