{"_id":"60957e678ebc3e8dc5070052","slug":"villages-left-the-city-behind-in-the-corona-transition-siddharthnagar-news-gkp3939843138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण में गांवों ने शहर को पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण में गांवों ने शहर को पीछे छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण में गांवों ने शहर को पीछे छोड़ा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बरती गई लापरवाही पड़ रही है भारी
कई गांवों में संक्रमण से हुई मौतों के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई
सिद्धार्थनगर। त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव में प्रशासन, प्रत्याशियों और समर्थकों की लापरवाही के कारण गांवों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग से जारी होने वाली रिपोर्ट के अनुसार पहले शहरों में संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा थी, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक मरीज मिल रहे हैं। कई गांवों में संक्रमण से हुई मौतों के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में कई मौतें ऐसी हुईं जो जांच के बिना कोरोना से नहीं मानी गईं, लेकिन मरने वालों में लक्षण कोरोना के ही बताए जा रहे हैं।
जिले में कोरोना के सक्रिय केस 1568 हैं। 26 अप्रैल को हुए मतदान के पहले तक प्रतिदिन औसतन 50 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही थी। अब ये संख्या 150 से 200 तक पहुंच गई है। दो मई को हुई मतगणना में भी लापरवाही हुई। स्वास्थ्य विभाग की प्रतिदिन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। कोरोना की दूसरी लहर में जिले में नौ लोगों के मौतों की पुष्टि हो रही है, लेकिन कई गांवों में संक्रमण और बिना कोरोना जांच वाले मरीजों की मौतों की संख्या अधिक है, जिसका कोई रिकार्ड ही नहीं है।
दिनांक पॉजिटिव ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक केस
छह मई 150 इटवा में 18, खेसरहा में 15, लोटन में 20
पांच मई 209 जोगिया में 66, लोटन में 13, बर्डपुर में 12
चार मई 132 भनवापुर में 13, इटवा व लोटन में 10, मिठवल में 11
तीन मई 127 जोगिया में 21, इटवा में 8, शोहरतगढ़ में 13
दो मई 111 लोटन में 11, भनवापुर में 10, जोगिया में 14
एक मई 179 जोगिया में 27, भनवापुर में 23, लोटन में 11
30 अप्रैल 170 डुमरियागंज में 21, जोगिया में 26, बांसी में 9
29 अप्रैल 132 भनवापुर में 14, खुनियाव में 7, मिठवल में 8
28 अप्रैल 113 जोगिया में 29, लोटन में 15, इटवा में 6
27 अप्रैल 65 इटवा में 7 (नौगढ़ में 30 व बढ़नी में 9 शहर भी शामिल)
-----
कई गांवों में मौतें हुईं ज्यादा
ग्रामीण क्षेत्र में मौतों की संख्या बढ़ी है, लेकिन कई मौतों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। डुमरियागंज के हल्लौर गांव में एक सप्ताह में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर लोगों को सांस लेने में तकलीफ थी। मिठवल ब्लॉक में गांव के प्रधान सहित पांच लोगों की मौत एक सप्ताह के भीतर हुई है। भनवापुर के महितनिया गांव में 10 दिन में छह लोगों की मौत की खबर है। जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में चार मरीजों की मौत हुई, सभी ग्रामीण क्षेत्र के थे।
विज्ञापन
जांच से हटे पीछे
सीएचसी इटवा के डॉ. वीके वैद्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग जांच में असहयोग कर रहे हैं। दो दिन से गांव में जांच करने गई टीम से लोगों ने जांच नहीं कराई। जांच हो तो करीब 30 लोगों को करोना पॉजिटिव होने की आशंका है।
ये है स्थित
उसका ब्लॉक के दतरंगवा में 20, सुगही में सात और मदनपुर में चार लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पीएचसी बढ़नी के औदही कलां गांव में चार पॉजिटिव केस हैं। इनमें दो संक्रमित लोग बिना रोक टोक के घूम रहे हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है।
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या अधिक हो गई है। डॉक्टर एवं पैरामेेडिकल स्टॉफ की मोबाइल टीम घर-घर जाकर होम आइसोलेट मरीजों को उचित परामर्श एवं दवा मुहैया करा रही है।
- दीपक मीणा, डीएम
कोरोना से एक की मौत, 135 नए पॉजिटिव
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि, 135 पॉजिटिव मिले हैं। 1116 लोग होम आइसोलेट किए गए हैं। कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 69 हो गई है। शुक्रवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 26, बर्डपुर 18, लोटन 23, डुमरियागंज में 12 कोरोना संक्रमित मिले। बांसी में 10, बढ़नी में पांच, भनवापुर में पांच, इटवा में एक, जोगिया में 10 और खेसरहा में एक कोरोना संक्रमित मिला। खुनियांव क्षेत्र में दो, शोहरतगढ़ में चार, उसका ब्लॉक क्षेत्र में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पांच अन्य संक्रमित मिले हैं। 2148 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें 1055 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ।