फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers stopped the construction of CC road and culvert which was being done against the standards

Siddharthnagar News: मानक के विपरीत हो रही सीसी रोड व पुलिया निर्माण को ग्रामीणों ने रोका

Sun, 18 May 2025 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the construction of CC road and culvert which was being done against the standards
खेसरहा क्षेत्र के रिउना - चौरी खुर्द मार्ग पुलिया निर्माण कार्य का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घोसियारी। खेसरहा विकास क्षेत्र के रिउना-चौरी खुर्द तक सीसी रोड व पुलिया निर्माण को मानक विपरीत कार्य कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रोकवा दिया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से टीम बनाकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।
घोसियारी- पंडरी मार्ग पर रिउना से धमौरा तक किसी कार्यदायी संस्था द्वारा सीसी रोड व रोड के बगल में स्थित धमौरा इंटर काॅलेज के सामने पुरानी पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों सहित किसी को भी कार्य की लागत व मानक का पता न चले शायद इसी कारण से कार्य के आरंभ स्थल से लेकर अंतिम छोर तक इस बाबत कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से ही लगे खड़ंजे के ऊपर हल्की पर्त गिट्टी डालकर बिना स्टोन डस्ट डाले कहीं तीन इंच तो कहीं चार इंच मोटी सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिया निर्माण में नींव बनाने में पुरानी पुलिया की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था, जिसे रिउना के पूर्व प्रधान बबलू मिश्रा की अगुवाई में जुटे ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए रोकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों के जांच करने तक बंद रखने को कहा है। निर्माणाधीन पुलिया के बगल गिराए गए साधारण बालू पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाया है। बबलू मिश्रा ने कहा कि मौजूदा समय में गांव से लेकर जिले तक की सभी कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य में मोरंग बालू का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में सफेद बालू का प्रयोग करना गलत है। इसके लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए बनाए जा रहे सीसी रोड के जांच कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed