{"_id":"6a0e262cea701e6c900914b7","slug":"villagers-outraged-over-land-acquisition-rumors-stage-protest-on-highway-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158502-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भूमि अधिग्रहण की अफवाह पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भूमि अधिग्रहण की अफवाह पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर किया प्रदर्शन
Thu, 21 May 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
बांसी। तहसील क्षेत्र के सिकटा, मध्यनगर और लोधपुरउवा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को भूमि अधिग्रहण की आशंका को लेकर एनएच-28 स्थित किलकिल रोड मोड़ पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिना सहमति किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
सिकटा में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और भूमि अधिग्रहण के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वे पीढ़ियों से संबंधित जमीन पर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। यदि भूमि अधिग्रहित की गई तो बड़ी संख्या में परिवारों के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन पहले गांव के लोगों का पक्ष सुने और उनकी सहमति के बिना कोई निर्णय न लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में ग्रामीण प्रतिनिधियों ने तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि भूमि अधिग्रहण को लेकर फैली अफवाह के कारण ग्रामीण आक्रोशित थे। उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहसील में प्राप्त ज्ञापन के संबंध में ग्रामीणों को स्पष्ट कर दिया गया है कि भूमि अधिग्रहण से जुड़ी ऐसी कोई सूचना प्रशासन के पास नहीं है।