फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Village head will tell farmers the benefits of Farmer Registry

Siddharthnagar News: किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदे बताएंगे ग्राम प्रधान

Mon, 24 Feb 2025 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Village head will tell farmers the benefits of Farmer Registry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक सभागार में सोमवार को एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक हुई । इसमें उपस्थित प्रधानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए निर्देशित करते हुए एसडीएम ने बताया कि अपने ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक करें। सभी ग्राम प्रधान गांव वालों को फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदे के बारे में किसानों को बताने के साथ ही रजिस्ट्री में तेजी लाने का निर्देश दिया।
एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को खाद, बीज के अनुदान, केसीसी, धान, गेहूं के विक्रय के लिए सत्यापन, पीएम किसान सम्मान निधि आदि सहित लाभ किसान आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

जो किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे वे उक्त योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि सभी ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायतों में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक करते हुए रजिस्ट्री में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय ने बताया कि ग्राम प्रधान किसानों को जागरूक करें, अगर किसी सहज जन सेवा केंद्र के संचालकों के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को परेशान किया जाता है,या फिर अधिक पैसा वसूल करता है तो इसकी सूचना तत्काल दें।
इस दौरान एडीओ पंचायत संजय पटेल, एपीओ अब्दुल क्यूम, नरेंद्र दुबे, रमेश गुप्ता, मो.हुसैन, फरीद अहमद, लालजी शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed