{"_id":"65f715275ceba885ae05056e","slug":"vigyan-bhawan-is-ready-now-bsc-studies-will-be-conducted-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-114524-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विज्ञान भवन बन कर तैयार... अब होगी बीएससी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विज्ञान भवन बन कर तैयार... अब होगी बीएससी की पढ़ाई
Sun, 17 Mar 2024 10:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में बन कर तैयार विज्ञान भवन।सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में बन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में विज्ञान भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन बनने के बाद छात्रों में अब बीएससी की कक्षाएं संचालित होने की उम्मीद है। अभी तक विज्ञान संकाय की कक्षाएं वाणिज्य भवन में संचालित हो रही थीं।
विज्ञान विभाग का भवन न होने से वाणिज्य संकाय में एमएससी परास्नातक की कक्षाएं संचालित होती हैं। लेकिन अब भवन बनने के बाद विज्ञान विभाग में स्नातक बीएससी की कक्षाएं संचालित होने की छात्रों में उम्मीद जगी है। विश्वविद्यालय में हजारों छात्र पढ़ाई करते हैं। लेकिन विज्ञान विभाग में स्नातक की कक्षा नहीं चलने से कई विषयों में परास्नातक की सीट खाली रह जाती है। विज्ञान विभाग में स्नातक की कक्षा का संचालन होने से छात्रों की संख्या भी बढ़ेगी। जिले से प्रति वर्ष हजारों छात्र जिले से बाहर स्नातक करने के लिए जाते हैं। जिले में विश्व विद्यालय होने के बावजूद भी छात्रों को अन्य शहरों में रहकर पढ़ाई करनी पड़ती है। कला संकाय और वाणिज्य संकाय में अभी परास्नातक के कुछ विषयों की कक्षाएं चल रही हैं।
जिले में विश्वविद्यालय होने के बावजूद भी बीएससी के लिए अन्य शहरों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। विश्वविद्यालय में विज्ञान विभाग से बीएससी स्नातक की कक्षा शुरू होने से छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
अमृता श्रीवास्तव, छात्रा
विश्वविद्यालय के अन्य विभाग में स्नातक की कक्षा संचालित होती हैं। जबकि विज्ञान विभाग में स्नातक की कक्षा संचालित नहीं हो रहा है। अब विवि में भी स्नातक की कक्षा चलने से यहां के छात्रों को सुविधा मिलेगी।
-सूरज चौरसिया, छात्र
विश्वविद्यालय में नए बने विज्ञान विभाग में स्नातक की कक्षाएं संचालन के लिए तैयारी चल रही है। जल्द ही कक्षा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-हरि बहादुर श्रीवास्तव, कुलपति