फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vigilants direction to society should become teachers

सजग प्रहरी बन समाज को सही दिशा दें शिक्षक

Fri, 06 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vigilants direction to society should become teachers
सनई इंटर कालेज में सेवा निवृत शिक्षक सम्मान समारोह में मंचासीन मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में शुक्रवार को आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों, अध्यापकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों को समाज का सजग प्रहरी बताते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। वह कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह सदैव छात्र व समाज के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देता है। शासकीय कार्य से मुक्त हुए शिक्षक-कर्मचारियों का कार्यकाल सराहनीय रहा है।
विज्ञापन

नए शिक्षक उनसे प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारु प्रधान ने सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों के कार्यों को सराहते हुए जीपीएफ चेक व पेंशन आदेश पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य संतराम चौरसिया, शिक्षक जयप्रकाश नारायण, हरिश्चंद्र मौर्य, पुष्कर त्रिपाठी, रामचंद्र यादव, अब्दुल रसीद, सच्चिदानंद त्रिपाठी, भगवती प्रसाद, रामयज्ञ पांडेय, जलालुद्दीन, धर्मदत्त त्रिपाठी, शत्रुध्न द्विवेदी आदि को धार्मिक ग्रंथ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्थापक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शिक्षक संघ के पदाधिकारी द्विजेंद्र नाथ त्रिपाठी, रामनिवास यादव, शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह, अशोक राय, भानु प्रताप मिश्र, रामनिवास कुशवाहा, कामता यादव, नंदकिशोर गुप्ता, मुरलीधर, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव, बृजपाल सिंह, मु. शरीफ अंसारी, रामविलास, नित्यानंद, सूर्य प्रताप नारायण, अमरेश मिश्र, सतीश, सुनील पांडेय, अंजनी श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, सुशीला, ऊषा मिश्रा, अनुपमा, जीना मद्धेशिया, अरविंद कुमार, देवकीनंदन आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed