{"_id":"6505d94a1f342658d300c935","slug":"video-of-woman-beating-a-man-in-collectorate-premises-goes-viral-2023-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेठ की कलेक्ट्रेट परिसर में पिटाई: महिला ने थप्पड़ मारे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ की कलेक्ट्रेट परिसर में पिटाई: महिला ने थप्पड़ मारे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Sat, 16 Sep 2023 10:06 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:06 PM IST
सार
वायरल वीडियो में एक महिला एक व्यक्ति की पिटाई करते हुए दिख रही है। महिला उस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ रही है। पिटाई के साथ उसे झकझोरते हुए दीवार से सटाते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन
पिटाई का वायरल वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला द्वारा पुरुष की पिटाई करने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो कलक्ट्रेट परिसर का है। जहां शनिवार दोपहर एक महिला एक व्यक्ति की पिटाई करते हुए दिख रही है। महिला उस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ रही है। पिटाई के साथ उसे झकझोरते हुए दीवार से सटाते हुए नजर आ रही है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। जो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर एक महिला अचानक एक व्यक्ति पर झपट पड़ी और उसके कालर को पकड़ कर उसे कई थप्पड़ लगा दिए। व्यक्ति बचाव की कोशिश करता रहा और अपनी
कालर छुड़ाने का प्रयास करता रहा। महिला ने उसे कई बार पोर्टिको की दीवार से भी टकरा दिया। मौके पर भीड़ जमा थी, लेकिन सब तमाशबीन बने रहे।
बताया जा रहा है कि पुरुष महिला का रिश्ते में जेठ लगता है। दोनों ही शहर के एक मोहल्ला के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान एक महिला और एक पुरुष सिपाही मौके पर पहुंच गए और दोनों को छुड़ाया।
विज्ञापन
छूटने के बाद भी पिटाई करने वाली महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस संबंध में शहर कोतवाल शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे किसी वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है। अब तक किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन