{"_id":"69a48bf792109bbfbb02927a","slug":"video-of-kanungo-taking-bribe-goes-viral-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-154380-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कानूनगो का घूस लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कानूनगो का घूस लेते वीडियो वायरल
Mon, 02 Mar 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में कार्यरत कानूनगो का रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
वायरल वीडियो एक सप्ताह पूर्व का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा कि कानूनगो पट्टा दिलाने के नाम पर काश्तकार से रिश्वत ले रहे हैं। हालांकि, इसकी शिकायत अभी किसी ने नहीं की है और न ही मामले में कोई प्राथमिकी ही दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक, तहसील क्षेत्र में कार्यरत कानूनगो अपने हल्के में जमीन पट्टा करने के लिए काश्तकार से रिश्वत ले रहे हैं। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल के कैमरे से वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया जो वायरल होने लगा। काश्तकार कानूनगो को रुपये देते दिख रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जाएगी। पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।