{"_id":"619d23107057cc4a71057232","slug":"video-film-will-be-made-on-black-salt-siddharthnagar-news-gkp4173866142","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला नमक के सुनहरे इतिहास पर बनेगी वीडियो फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला नमक के सुनहरे इतिहास पर बनेगी वीडियो फिल्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला नमक के सुनहरे इतिहास पर बनेगी वीडियो फिल्म
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव में लगाई गई काला नमक चावल की प्रदर्शनी में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। वहीं कई राज्यों से आए मेहमान कलाकारों को भी प्रशासन की ओर उपहार के तौर पर आकर्षिक पैकिंग में काला नमक चावल दिया गया। इस पैकिंग पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर 20 मिनट का वीडियो दिखेगा और लोग काला नमक की सुगंध और स्वाद से परिचित होंगे।
काला नमक की नई प्रजातियों पर शोध करने वाले कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरसी चौधरी ने बताया कि वीडियो फिल्म में काला नमक चावल की खुशबू कायम रखने की पूरी जानकारी मिलेगी। प्रशासन से इसमें तथ्यों को दर्शाते हुए अच्छी जानकारी दी है। यह वीडियो फिल्म किसान और उपभोक्ता दोनों के हित में है। एक जिला एक उत्पाद में शामिल होने के बाद काला नमक चावल की ब्रांडिंग तेज हो गई है। कीमत बढ़ रही है और किसानों की तरक्की का रास्ता साफ हो रहा है। सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि कई राज्यों से आए कलाकारों को भगवान बुद्ध के चित्र और काला नमक चावल का पैकेट दिया गया है। काला नमक चावल की ब्रांडिंग पर लगातार कार्य किया जा रहा है।
खूब पसंद आ रही काला नमक चावल की पूरी
प्रदर्शनी के स्टॉल के बीच एक स्थान पर एक महिला काला नमक चावल के आटे की पूरी और सब्जी बना रही है। सुबह और शाम लोग काला नमक चावल की सुगंध वाली पूरी खाने पहुंच रहे थे। इस प्रदर्शनी में सुगंधित चावल के टूटे हुए दाने के आटे से बिस्कुट तथा पास्ता भी बनाया गया है।