{"_id":"621fa4790c9f4820b66bbbae","slug":"veterans-reputation-at-stake-heartbeats-rise-siddharthnagar-news-gkp4286953120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों की प्रतिष्टा दांव पर, दिल की धड़कनें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों की प्रतिष्टा दांव पर, दिल की धड़कनें बढ़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गजों की प्रतिष्टा दांव पर, दिल की धड़कनें बढ़ीं
-मतदाता आज करेंगे उनकी किस्मत का फैसला
सिद्धार्थनगर। जनपद की पांच विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को सुबह से मतदान शुरू होगा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए मतदान का दिन किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं है। सभी प्रमुख दलों के बड़े-बड़े नेता जनसभाएं और रोड शो करके जा चुके हैं। मतदाता किसे सिर-आंखों पर बैठाता है, यह तो 10 मार्च को पता चलेगा, पर सबके दिल की धड़कन बढ़ गई है। पांच में से तीन सीटें इटवा, बांसी और डुमरियागंज में कई दिग्गजों के चुनावी भाग्य इवीएम में बंद होंगे।
इटवा विधानसभा सीट से दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस सीट से छह बार चुनाव जीत चुनाव जीत चुके सपा नेता माता प्रसाद पांडेय और भाजपा प्रत्याशी डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी (बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह और पिछले चुनाव में रनर रहे कांग्रेस उम्मीदवार अरशद खुर्शीद भी कोई उलटफेर कर दें तो, हैरानी नहीं होगी।
बांसी विधानसभा सीट से सात बार चुनाव जीत चुके भाजपा प्रत्याशी और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह को सपा उम्मीदवार नवीन उर्फ मोनू दूबे से कड़ी चुनौती मिल रही हैं। बसपा के राधेश्याम पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी किरन शुक्ला ने लड़ाई को और भी जटिल बना दिया है।
विज्ञापन
डुमरियागंज सीट से पिछले चुनाव में 171 वोटों से जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह की सपा प्रत्याशी सैय्यदा खातून के बीच सीधी लड़ाई है। राघवेंद्र प्रताप सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी हैं और उन्हें सीएम योगी का बेहद करीबी माना जाता है। बसपा के अशोक तिवारी और एआईएमआईएम प्रत्याशी इरफान मलिक ने लड़ाई को और भी रोचक बना दिया है।