फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vehicular movement halted due to temporary road closure

Siddharthnagar News: अस्थायी मार्ग कटने से वाहनों की आवाजाही ठप

Mon, 15 Jul 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Vehicular movement halted due to temporary road closure
ढ़ेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पूरी तरह से बंद कर‌ दिया गया। संवाद
- ढेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग के बंद होने से आने-जाने वालों को परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। बाढ़ के पानी से अस्थायी मार्ग कटने से ढेेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मार्ग के बंद होने के बाद प्रशासन ने स्टीमर की सहायता से लोगों को एक पार से दूसरे पार करवाने की व्यवस्था की है। क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक इस मार्ग पर आवागमन बंद होने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को बाढ़ का पानी आ जाने से पुलिस ने ढेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया था। शनिवार को बाढ़ के पानी ने इस मार्ग को काट दिया। प्रशासन ने यात्रियों को आवागमन के लिए स्टीमर की व्यवस्था किया है। ढ़ेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पर बिगौवा नाले के पास पीडब्ल्यूडी दो पुल बनवा रहा है। एक पुल के छत की ढलाई भी हो चुकी है। लेकिन दूसरे पुल पर ठेकेदार की लापरवाही से वह अधूरा ही रह गया।
विज्ञापन

ठेकेदार ने लोगों को आवागमन के लिए एक अस्थायी रास्ता भी बनाया था। लेकिन शनिवार को बाढ़ के पानी के तेज बहाव ने काट भी दिया। इसी से लोग इटवा, डुमरियागंज, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज तक की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed