{"_id":"5e2b338c8ebc3e8d3f51fea9","slug":"vegitables-siddharthnagar-news-gkp338503291","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा दो-सब्जी लो योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा दो-सब्जी लो योजना शुरू
विज्ञापन
बांसी के माघ मेला मैदान से शुरू हुई कचरा दो, सब्जी लो योजना।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कचरा दो-सब्जी लो योजना शुरू
माघ मेले के मैदान से हुआ शुभारंभ, दो वार्डों के लोगों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। नगर पालिका परिषद बांसी में कचरा दो-सब्जी लो योजना की शुरुआत शुक्रवार से हुई। इस योजना के तहत गृह स्वामी पॉलीथिन, प्लास्टिक इकट्ठा कर घर पहुंचे सफाईकर्मी कोे देंगे, तब उसके वजन के बराबर हरी सब्जियां मिलेंगी। योजना सफल हुई तो इसे दो वार्डों के बाद अन्य वार्डों में भी लागू की जाएगी। योजना का शुभारंभ माघ मेला मैदान में एक सभा का आयोजन कर किया गया।
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की पत्नी वसुंधरा कुमारी ने कहा कि नगर पालिका ने गुजरात की संस्था कंसेप्ट बायोटेक के सहयोग से दो वार्ड राजेन्द्रनगर व श्याम नगर में कचरे से आजादी कार्यक्रम शुरू किया है। उन्हाेंने कहा कि इस पहल से नगर स्वच्छ होगा और लोगों को कचरे से आजादी मिलेगी। नगरपालिका अध्यक्ष मो इद्रीश पटवारी ने कहा कि दोनों वार्डों में कचरा लेकर सब्जी देने का काम शुरू हो गया है। इन वार्डों में सफलता मिलने के बाद इस योजना को पूरे नगर क्षेत्र में लागू किया जाएगा। पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए यह अनूठी पहल की गई है। इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। कंसेप्ट बायोटेक के डॉ. सुनित डापके ने बताया कि दोनों वार्डों में सूखा कचरा इकठ्ठा करने के लिए प्रत्येक घरों में बैग दिए गए हैं। लोग सभी प्रकार की पॉलीथिन, प्लॉस्टिक इकट्ठा कर घर पहुंचे सफाई कर्मी को देंगे। गृह स्वामी को कचरे के वजन के बराबर हरी सब्जियां दी जाएंगी। इसके बाद कचरे की री-साइकिलिंग कर प्लॉस्टिक की बैंच, बैग, टी शर्ट आदि बनाए जाएंगे। इस अवसर पर ईओ अरविंद कुमार, सभासद मंगल चौरसिया, रामगोपाल अग्रहरि, रवींद्र कुमार वर्मा, अरुण गुप्ता, शाकिर अली, कपिल देव, फूलचंद भारती, सरदार सवर्ण सिंह, प्रभाशंकर राय, निखिल प्रताप सिंह, रविशंकर गुप्ता, जमील अहमद, अमरेंद्र कुमार, रामकुमार आदि मौजूद रहे।