फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vegetables withered due to heat, buyers by prices

Siddharthnagar News: गर्मी से मुरझाईं सब्जियां, दामों से खरीदार

Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vegetables withered due to heat, buyers by prices
बिस्कोहर कस्बे में सब्जी की दुकान। संवाद
बिस्कोहर। परेशान कर रही भीषण गर्मी का असर सब्जियों पर भी पड़ रहा है। झुलसन और सड़न जल्दी आने से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। गर्मियों में सस्ती बिकने वाली तरोई, भिन्डी, लौकी, करेला जैसी सब्जियों के दाम भी लोगों को चौंका रहे हैं। ऊंचे दामों के चलते खाने की थाली झुलसी महसूस हो रही है और उससे पोषण कम हो रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी पड़ने से न केवल लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बल्कि हरी सब्जियों के दाम भी कई दिनों से आसमान छू रहे हैं। गर्मियों में आपूर्ति में कमी के कारण सामान्यत: सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी बनी हुई है। हालांकि यह स्थिति आमतौर पर बरसात के मौसम में होती थी। लेकिन इस वर्ष दाम समय से पहले ही बढ़ गए हैं। इसकी वजह यह है कि अप्रैल मध्य से पारा लगातार चढ़ रहा है। जिसका असर उत्पादन और भंडारण पर पड़ रहा है। भंडारण की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण सब्जियां जल्द खराब हो जाती हैं। ऐसे में विक्रेता पूरी कीमत निकालने के लिए उन्हें महंगे दाम में बेच रहे हैं। एक ओर जहां सबसे अधिक खपत वाले आलू के दाम में इजाफा आया है। 5-7 रुपये प्रति किलो से बढ़कर ये 15 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं गर्मी की सस्ती सब्जी माने जाने वाली तरोई, भिन्डी, करेला, शिमला मिर्च आदि 40 से 60 रुपये किलो तक बिक रही हैं। गर्मियों में यही सब्जियां पौष्टिक, सुपाच्य और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। लेकिन अधिक दाम के कारण ये गरीब वर्ग से दूर हैं। मध्यमवर्गीय लोग भी सब्जियों का बजट बिठाने में परेशान हैं और महंगी सब्जियों की कटौती कर रहे हैं। इन दिनों 10 और इससे कम दाम पर बिकने वाले टमाटर, लौकी भी 20 से 25 रुपये किलो बिक रहे हैं। मिर्च भले ही ज्यादा तीखी न हो, लेकिन दाम खूब तीखे हैं। जो 70 रुपये किलो बिक रही है। तो 10 से 20 रुपये किलो बिकने वाली मूली 75 से 120 रुपया किलो बिक रही है। फुटकर सब्जी विक्रेता बिस्कोहर निवासी कल्लू व अजीज राईनी ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले वर्तमान में सब्जियों की आवक कम है। थोक में ही महंगी मिल रही है। इसके अलावा सड़ने पर भी नुकसान होता है।
विज्ञापन

---
ये हैं सब्जियों के दाम प्रति किलो
तरोई-40, परवल-75, करैला-40, नेनुआ-30, खीरा-40, बोडा-40, गाजर-50, टमाटर-20-25, आलू-15, नींबू- 100-120, मूली 75-120, चुकंदर-50, हरी मिर्च-70, शिमला मिर्च-60, भिंडी-40, बैंगन-40, पत्ता गोभी-30, फूल गोभी-60-70, कटहल-30, लौकी-20, सफेद बैंगन-60, अदरक-20। कीमत रुपये प्रति किलो में
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed