फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   vegetables rate increased

Siddharthnagar News: गमी से कम हुई सब्जियों की आवक, बढ़े दाम

Mon, 29 Apr 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 29 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
vegetables rate increased
फोटो-
विज्ञापन

तेज धूप में मुरझा रही सब्जी की फसलें
16 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आलू हुआ 26 रुपये प्रति किलो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्म हवाओं से सब्जियां मुरझाने लगी हैं। गर्मी से बचाव के लिए दो-तीन दिन के अंतराल में किसानों को सब्जियों की सिंचाई करनी पड़ रही है। महंगी सिंचाई और मंडियों में सब्जी की आवक कम होने इसके दाम बढ़ने लगे हैं। प्रचंड गर्मी और तेज धूप का असर सब्जियों की खेती पर पड़ रहा है।
शहर में स्थित नवीन सब्जी मंडी में पंद्रह दिन पहले 16 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आलू इस समय 26 रुपये प्रति किलो हो गया है। 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला बैगन 40 रुपये किलो बिक रहा है। परवल का भाव 40 रुपया से बढ़कर 70 रुपया प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह टमाटर 20 रुपया से बढ़कर 30 रुपये किलो बिक रहा है। नेनुआ 40, मूली 35, भिंडी 60, करैला 40, लौकी और कोहड़ा 20, पालक 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

बढ़ते सब्जियों के दाम का मुख्य कारण किसानों की सब्जी सूखने से है। मंडी में लोगों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। जबकि कुछ किसान अपने बचे हुए फसल में प्रतिदिन शाम को पानी चला रहे हैं। इससे लागत बढ़ गई है और किसानों को महंगे दाम पर सब्जियों को बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बोली गृहिणी
सब्जियां तो महंगी हैं ही, ऊपर से दाल का दाम भी काफी बढ़ गया है। इससे बजट गड़बड़ होता जा रहा है और गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

सरिता मोदनवाल, गृहिणी
------------
गर्मियों के सीजन में हरी सब्जी का दाम आसमान छू रहा है। ऐसे में किचन का बजट बिगड़ रहा है। हरी सब्जियों के साथ-साथ आलू व प्याज के दामों में भी इजाफा हुआ है।
सत्यवती विश्वकर्मा, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed