{"_id":"60f9a7af8ebc3e79a26dabb8","slug":"vegetable-seller-dies-due-to-snake-bite-siddharthnagar-news-gkp4028221144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डंसने से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के डंसने से सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप के डंसने से सब्जी विक्रेता की मौत
बांसी। तहसील क्षेत्र के फूलपुर गांव में बुधवार रात सांप के डंसने से युवक की मौत हो गई।
फूलपुर गांव निवासी गिरीश प्रजापति साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह बुधवार को टड़िया बाजार में सब्जी बेचकर रात को घर वापस आए। उसके बाद वह गांव बाहर खेत की तरफ गए थे।
वहां उनके पैर में जहरीले सांप ने डंस लिया। गिरीश वहां से दौड़ते हुए घर आए और परिजनों को जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इंजेक्शन न रहने के कारण डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
वहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।