{"_id":"66e32912ba22fe7a3c045d98","slug":"vatvasini-galapur-temple-will-be-illuminated-with-lamps-during-navratri-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-123956-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नवरात्रि में दीपों से जगमग होगा वाटवासिनी गालापुर मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नवरात्रि में दीपों से जगमग होगा वाटवासिनी गालापुर मंदिर
Thu, 12 Sep 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। नवरात्रि महापर्व की पंचमी को वटवासिनी गालापुर महाकाली मंदिर में देवी जागरण व दीपोत्सव का आयोजन होगा। पूर्व विधायक व धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है। शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर आयोजित बैठक में शारदीय नवरात्रि की पंचमी, सात अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंदिर व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्रा, पं. विनोद मिश्रा, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि व अन्य मौजूद रहे। संवाद