Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Various types of objections raised following the release of the first list of 102 schools

Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 89 आपत्तियां, जांच रिपोर्ट बोर्ड को भेजी

Thu, 12 Nov 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Various types of objections raised following the release of the first list of 102 schools
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जिले में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर 89 आपत्तियां आई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इनकी जांच कर रिपोर्ट परिषद को भेज दी है। अब बोर्ड की ओर से दूसरी सूची जारी होने का इंतजार है। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित टीमें प्रस्तावित केंद्रों का स्थलीय सत्यापन करेंगी। मानकों पर खरे उतरने वाले विद्यालयों को ही अंतिम परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा केंद्र बनने के लिए 200 से अधिक विद्यालयों ने आवेदन किया था। 26 अक्तूबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहली सूची जारी कर 102 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया था। सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए बुधवार तक का समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान कुल 89 आपत्तियां प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

इनमें 45 विद्यालयों ने स्वयं को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है। वहीं, 28 विद्यालयों ने आवंटित केंद्र की दूरी अधिक होने पर आपत्ति जताई है। इसके अलावा 15 विद्यालयों ने क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए जाने की शिकायत की है। एक राजकीय विद्यालय ने परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने सभी आपत्तियों की जांच कर रिपोर्ट परिषद को भेज दी है। अब दूसरी सूची जारी होने के बाद तहसील स्तर पर गठित टीमें विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, भवन, कमरों की क्षमता और बोर्ड के निर्धारित मानकों की जांच करेंगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। इसी आधार पर अंतिम परीक्षा केंद्र निर्धारित होंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि 89 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। जांच के बाद रिपोर्ट परिषद को भेज दी गई है। दूसरी सूची जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed